फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Congratulations to citizens for improving cleanliness rankings: Mayor

स्वच्छता रैंकिंग में सुधार के लिए शहरवासियों को बधाई : मेयर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Congratulations to citizens for improving cleanliness rankings: Mayor
रामपाल सिंह, मेयर। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। शहर की स्वच्छता रैंकिंग पहले से बेहतर होने पर मेयर रामपाल सिंह ने लोगों को बधाई दी है। उन्होंने बयान जारी कर कहा कि पिछले साल स्वच्छता रैकिंग देश में 403 थी, जो अब 316 हो गई है। रैकिंग में सुधार सभी के सहयोग से ही संभव हुआ है। यह इस बात का प्रमाण है कि नगर निगम स्वच्छता को लेकर गंभीर है। शहरवासी भी शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए जागरूक हो रहे हैं।
विज्ञापन

मेयर ने कहा कि स्वच्छता के लिए अब नगर निगम जो कदम उठा रहा है, उससे भविष्य में और भी बेहतर और अच्छे परिणाम सामने आएंगे। शहर को स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम ने किच्छा रोड से कचरे के पहाड़ को हटाने का एतिहासिक कदम उठाया है। यहां से कचरे को हटाने का काम लगातार चल रहा है। आने वाले कुछ महीनों के बाद किच्छा रोड पर कचरे के ढेर की जगह सुंदर पार्क नजर आएगा।
विज्ञापन

फाजलपुर महरौला में कूड़ा निस्तारण के लिए प्रोसेसिंग प्लांट लगाने की कवायद भी शुरू हो चुकी है। मेयर ने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाने की जिम्मेदारी सिर्फ नगर निगम की ही नहीं बल्कि सभी शहरवासियों की है। सभी को स्वच्छता के लिए जागरूक होने की जरूरत है, तभी हम शहर को स्वच्छ और सुंदर बना पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed