{"_id":"6abbb73b5d5057fa72034248","slug":"competition-winners-honored-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-121263-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: प्रतियोगिता के विजेता हुए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: प्रतियोगिता के विजेता हुए सम्मानित
Tue, 29 Sep 2026 06:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Tue, 29 Sep 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
फोटो
गुप्तकाशी। राष्ट्रीय सेवा संकल्प कार्यक्रम एवं संस्कृत सप्ताह के समापन के पश्चात एमएल पब्लिक स्कूल नाला मंगलवार में छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न शैक्षिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत निबंध लेखन, भाषण, रंगोली आदि प्रतियोगिताओं में विद्यालय के सभी वर्गों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि चमोली जिला सहकारी बैंक उपाध्यक्ष आरती भंडारी ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संवाद