फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Competition will be held for the promotion of Sanskrit

संस्कृत के प्रचार-प्रसार के लिए होगी प्रतियोगिता

Wed, 10 Nov 2021 07:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
Competition will be held for the promotion of Sanskrit
संस्कृत के प्रचार-प्रसार व बाल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के लिए उत्तराखंड संस्कृत अकादमी के सहयोग से जिलास्तरीय ऑनलाइन संस्कृत गान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। कक्षा 6 से 8 तक एकल मंत्र, गीता श्लोक, संस्कृत गीत, संस्कृत वंदना प्रतियोगिता में जिले के शासकीय व आकाशीय विद्यालय के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रतियोगिता के जिला संयोजक आचार्य सुखदेव प्रसाद सिलोड़ी व सह संयोजक नवीन नौटियाल ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए प्रतिभागी गूगल फार्म के लिंक पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। प्रतिभागी 20 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। अलग-अलग स्पर्धा के वीडियो 28 नवंबर तक भेजे जा सकते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों से अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9758079306 ओर 9760733950 पर संपर्क करने को कहा है। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय को क्रमश: 2100, 1500 ओर 1000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed