फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Cleaners demanded regularization

सफाईकर्मियों ने की नियमितीकरण की मांग

Thu, 01 Jul 2021 07:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
Cleaners demanded regularization
देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ जिला इकाई ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर नियमितीकरण, स्थायी कर्मचारियों की भांति बीमा व अन्य भत्ते देने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि संघ ने बीते दो मई को हड़ताल का निर्णय लिया था, तब शासन स्तर पर मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था। लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि बीते 22 जून को मांगों को लेकर प्रांतीय नेतृत्व की शासन से वार्ता भी हुई, लेकिन उचित समाधान नहीं हो पाया। अब सरकार द्वारा मांगा गया दो माह का समय समाप्त हो रहा है। अब प्रदेश अध्यक्ष द्वारा कभी भी आंदोलन/कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया जा सकता है, जिसके बाद निकाय क्षेत्रों में हड़ताल शुरू हो जाएगी। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष मनीष गौडियाल, संरक्षक कैलाश, सोनू कुमार, खजान सिंह, परशुराम, आनंद गौडियाल आदि मौजूद थे। उधर, तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि व ऊखीमठ में भी देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी शाखा इकाईयों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed