{"_id":"5e0f8ea08ebc3e87ee3bbe55","slug":"cleaner-murdered-truck-driver-for-greed-of-15-thousand-rudrapur-news-hld368157289","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 हजार के लालच में क्लीनर ने की थी ट्रक ड्राइवर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 हजार के लालच में क्लीनर ने की थी ट्रक ड्राइवर की हत्या
विज्ञापन
रुद्रपुर में ड्राईवर की हत्या में प्रयुक्त किया गया पाना।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। काशीपुर-रुद्रपुर हाईवे पर 19 दिन पहले हुए संजय हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। ट्रक के क्लीनर ने ही 15 हजार रुपये के लालच में ड्राइवर के सिर पर पाने से वार कर निर्मम हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
शुक्रवार को एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने पुलिस कार्यालय में हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि चालक संजय यादव (43) पुत्र श्याम यादव निवासी ग्राम इग्रहा थाना डिलारी मुरादाबाद बीते 15 दिसंबर को ट्रक (एसआर 38 डब्ल्यू 1418) में क्लीनर अली अहमद निवासी अमृतपुर पट्टी पतरामपुर रोड जसपुर के साथ सोनीपत से माल लेकर रुद्रपुर की एलजी बालकृष्ण एंड ब्रदर्स में माल लेकर आया था।
माल संबंधी कागजात पूरे नहीं होने पर संजय ने ट्रक को कंपनी के पास खड़ा कर दिया था। इस बीच संजय की जेब में रखे 15 हजार रुपये पर क्लीनर की नजर पड़ गई। बताया कि गदरपुर हाईवे में पामग्रीन कॉलोनी के पास क्लीनर ने रुपये के लालच में ट्रक में रखे पाने से ड्राइवर के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद रुपये लेकर वह फरार हो गया।
विज्ञापन
घटना के बाद मृतक के भाई विजय यादव की तहरीर पर आरोपी क्लीनर पर शक के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। शुक्रवार दोपहर को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रुद्रपुर डिग्री कॉलेज के पास से अली अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी दिल्ली जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था। पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूली है।
बताया कि लूटे गए 15 हजार में से अधिकतर रुपये खर्च हो गए हैं। आरोपी के पास बचे हुए 700 रुपये बरामद हुए। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे का भारी व्हील पाना भी घटनास्थल के सामने स्थित सरसों के खेत से बरामद कर लिया गया। टीम में कोतवाल कैलाश भट्ट, एसएसआई भुवन चंद्र जोशी, अरविंद चौधरी, सुधाकर जोशी आदि थे।
हत्या से पहले दोनों ने पी थी शराब
रुद्रपुर। ट्रक ड्राइवर की हत्या से पहले क्लीनर अली अहमद ने शराब पी। इससे पहले वह चालक संजय से ही खाना खिलाने की बात कर रहा था लेकिन संजय के इनकार करने के बाद वह नाराज था। इसके बाद अली ने संजय के पास रखे रुपये के लालच में आकर उसकी जान ले ली और फरार हो गया था।

रुद्रपुर पुलिस कार्यालय में हत्याकांड का खुलासा करते एसएसपी एवं हिरासत में आरोपी।- फोटो : RUDRAPUR