फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Claimants will be active after reservation status is clear

आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने के बाद सक्रिय होंगे दावेदार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Claimants will be active after reservation status is clear
रुद्रपुर। जिले में पंचायत चुनाव के आरक्षण की स्थिति शनिवार को अनंतिम सूची के प्रकाशन के बाद काफी हद तक स्पष्ट हो जाएगी। इसके साथ ही ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सीटों के दावेदारों की सक्रियता भी बढ़ जाएगी। बता दें कि ऊधम सिंह नगर जिले में 35 जिला पंचायत सीटों, 273 क्षेत्र पंचायत सीटों व 376 ग्राम पंचायत सीटों के लिए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने हैं।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आरक्षण 27 अगस्त तक फाइनल होना है। इसी क्रम में शनिवार को आरक्षण प्रस्तावों की अनंतिम सूची का प्रकाशन होना है। शुक्रवार को इस संबंध में जिला पंचायत राज अधिकारी रमेश चंद्र त्रिपाठी ने विकास भवन सभागार में एडीओ पंचायत व वीपीओ के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

साथ ही विभागीय समीक्षा बैठक भी की गई। बताया गया कि अनंतिम सूची के प्रकाशन के बाद 19 व 20 अगस्त को आरक्षण प्रस्तावों की आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। 21 और 22 को डीएम आपत्तियों का निस्तारण करेंगे। 24 को आरक्षण प्रस्तावों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। 26 अगस्त को आरक्षण प्रस्ताव निदेशालय को उपलब्ध कराए जाएंगे लेकिन शनिवार को आरक्षण की अनंतिम सूची प्रकाशित होने के बाद आरक्षण की स्थिति काफी हद तक स्पष्ट हो जाएगी। इस सूची में बहुत कम बदलाव की संभावना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में अनंतिम सूची प्रकाशित होते ही दावेदारों की भी सक्रियता बढ़ जाएगी। बैठक में एडीओ रुद्रपुर केके मेलकानी, एडीओ पंचायत खटीमा राजूराम, एडीओ सितारगंज श्यामलाल आर्या, एडीओ गदरपुर राजपाल चौहान, एडीओ जसपुर आफाक, एडीओ बाजपुर इसरार, वीपीओ रवि चंद्रा, विनोद कुुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed