{"_id":"5f738aa08ebc3e9bf62365d2","slug":"civic-aminities-rudrapur-news-hld3987256184","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए राशन कार्ड नहीं बनने से आक्रोशित पार्षदों ने डीएसओ को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए राशन कार्ड नहीं बनने से आक्रोशित पार्षदों ने डीएसओ को घेरा
विज्ञापन
रुद्रपुर में डीएसओ का घेराव करते पार्षद।
- फोटो : RUDRAPUR
जिले में नए राशन कार्ड नहीं बनने से आक्रोशित पार्षदों ने जिला पूर्ति अधिकारी का घेराव किया। उन्होंने जरूरतमंदों के राशन कार्डों को बीपीएल श्रेणी में शामिल करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
मंगलवार को कई पार्षद सुशील चौहान के नेतृत्व में डीएसओ कार्यालय में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने डीएसओ श्याम आर्या से वार्ता कर बताया कि पूर्ति विभाग की ओर से जिन लोगों के राशन कार्ड बनाए गए थे, उसमें कई गरीब परिवारों को एपीएल श्रेणी में शामिल कर दिया गया जबकि उन परिवारों की आर्थिक स्थित बहुत कमजोर है।
बीपीएल कार्ड नहीं होने से उनके सामने कोरोना काल में रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। उन्होंने जरूरतमंदों को बीपीएस श्रेणी में शामिल करने की मांग की। डीएसओ ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। वहां प्रमोद शर्मा, विधान राय, बब्लू सागर, शैलेंद्र रावतं, भुवन गुप्ता, महेंद्र आर्य, राकेश सिंह, जितेंद्र यादव और विनय विश्वास मौजूद रहे।