फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Civic aminities

रम्पुरा में जलभराव से संक्रामक रोगों का खतरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities
रम्पुरा में खाली मैदान में छोड़ा गया नगर निगम की नाली का पानी। - फोटो : RUDRAPUR
नगर निगम के रम्पुरा स्थित वार्ड 22 में जलभराव और बरसाती पानी की निकासी न होने से लोग संक्रामक रोग फैलने की आशंका से डरे हुए हैं। निगम की लापरवाही से नालियों का पानी खाली मैदान में छोड़ा जा रहा है। रम्पुरा स्थित एकराम आर्य पार्क में भी जलभराव की समस्या है। जबकि अमृत योजना के तहत इस पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए 36 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

वार्डवासियों ने कहा कि पर्यावरण मित्रों के नियमित सफाई के लिए न आने से नालियां गंदगी से पटी हैं। इस कारण हल्की बारिश में भी नालियों का पानी सड़कों पर आ जाता है। इसके साथ ही रम्पुरा में नशेड़ी और जुआरियों का आतंक भी एक प्रमुख समस्या है। मंगलवार को अमर उजाला की टीम ने वार्ड 22 के लोगों से जलभराव की समस्या पर बातचीत की तो उन्होंने इसके लिए नगर निगम के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन

रम्पुरा स्थित वार्ड 22 के विशाल मैदान में नगर निगम की नालियों का पानी छोड़ा जा रहा है। बारिश में इस मैैदान में जलभराव की समस्या रहती है जिस कारण संक्रामक रोग फैलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्रवती
नगर निगम के खाली मैदान से बरसाती पानी के साथ ही नालियों का पानी भी डाला जा रहा है। निकासी न होने के कारण सालभर यहां जलभराव रहता है। कुछ लोग मैदान में कूड़ा भी डालते हैं।
महेंद्र कुमार
रम्पुरा के एकराम आर्य पार्क में भी जलभराव के कारण कीचड़ की समस्या रहती है। पार्क में दिनभर नशेड़ी और जुआरी घूमते नजर आते हैं। वार्ड में जलभराव के कारण कीचड़ की समस्या रहती है।
उर्मिला
रम्पुरा के वार्ड 22 में जलभराव और गंदगी सबसे बड़ी समस्या है। पर्यावरण मित्र नियमित नहीं आते हैं। नगर निगम का कूड़ा वाहन भी चक्की मोड़ से ही लौट जाता है।
वीरपाल
वार्ड 22 से जलभराव की समस्या को खत्म करने के लिए जनप्रतिनिधियों को अतिरिक्त प्रयास करने चाहिए। नगर निगम के खाली मैदान में होने वाले जलभराव से दुर्गंध उठती है।

लज्जावती
वार्ड 22 नगर निगम के उपेक्षित वार्डों में से एक है। यहां वर्षों से जलभराव की समस्या है लेकिन जनप्रतिनिधि व नगर निगम के अधिकारियों का ध्यान इस समस्या की तरफ नहीं है।
राहुल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed