Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Chardham Yatra 2026 Kedarnath Dham doli has entered temple portal will close tomorrow

केदारनाथ धाम: बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली ने मंदिर में किया प्रवेश, कल भाई दूज पर बंद होंगे कपाट

Tue, 10 Nov 2026 04:42 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 10 Nov 2026 04:42 PM IST
सार

केदारनाथ मंदिर के कपाट कल विधि विधान के साथ बंद कर दिए जाएंगे। कपाट बंद होने के बाद बाबा केदार की डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ के लिए रवाना होगी।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2026 Kedarnath Dham doli has entered temple portal will close tomorrow
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आज बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली ने मंदिर में प्रवेश किया। बुधवार सुबह 8:30 बजे मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। कपाट बंद होने के बाद बाबा केदार की डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ के लिए रवाना होगी।

विज्ञापन


कपाट बंद होने के कार्यक्रम को देखते हुए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा मंगलवार को केदारनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने मंदिर परिसर और आसपास की व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों से साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत, आवास और स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी लेते हुए जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन


उत्तरकाशी: भाई दूज पर कल बंद होंगे यमुनोत्री मंदिर के कपाट, फिर छह माह खरसाली में होगी मां यमुना की पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए पुलिस विभाग की ओर से सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के इंतजाम किए गए हैं। स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन, लोक निर्माण, पेयजल, विद्युत और नगर निकाय सहित संबंधित विभागों को भी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन और पुलिस की ओर से कपाट बंद होने के कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की तैयारियां की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed