फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Case filed against five people including former minister Behad

पूर्व मंत्री बेहड़ सहित पांच लोगों पर केस दर्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 01:39 PM IST
विज्ञापन
Case filed against five people including former minister Behad
रुद्रपुर। मलसा गिरधरपुर गांव में हुई फायरिंग मामले में गांव में लोगों से मिलने जाने की कोशिश करना पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ को भारी पड़ा है। पुलिस ने बेहड़ सहित पांच लोगों के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार बीते 4 मई की रात गांव में विवाद के बाद एक पक्ष की ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग करने के साथ ही मदन और उनके बेटे की पिटाई की गई थी। इसके बाद पुलिस ने सात आरोपियों पर केस दर्ज किया था। मंगलवार को गांव जा रहे पूर्व मंत्री बेहड़ को पुलिस ने मलसा चौक पर रोक दिया था। इसके बाद बेहड़ लौट गए थे। मामले में बिगवाड़ा चौकी इंचार्ज नवीन बुधानी ने बेहड़ के अलावा सोनू,गुड्डू,कन्नू और अंकित निवासी रुद्रपुर के खिलाफ धारा 188,269,270 आईपीसी और आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कोतवाली में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed