फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Booth workers are the true strength of the organization: Bharat Chaudhary

बूथ कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत : भरत चौधरी

Fri, 28 Aug 2026 06:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Fri, 28 Aug 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
Booth workers are the true strength of the organization: Bharat Chaudhary
फोटो
विज्ञापन

भाजपा की बूथ सशक्तीकरण की जिला स्तरीय कार्यशाला में बोले कैबिनेट मंत्री
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। भाजपा जिला कार्यालय में बूथ सशक्तीकरण को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और संगठन की वास्तविक शक्ति बूथ स्तर का कार्यकर्ता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत से विजयी बनाने के लिए बूथ स्तर पर मजबूती से कार्य करने का आह्वान किया।

जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक मंडल में बैठकें आयोजित की जाएंगी। मंडल अध्यक्ष अपने-अपने शक्ति केंद्रों पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की टोली बनाकर बूथ समितियों की बैठक, सत्यापन और बूथ मैपिंग का कार्य करेंगे। जिला सह प्रभारी रघुबीर बिष्ट ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी दी। वहीं प्रदेश महिला मोर्चा आईटी संयोजक रंजना चतुर्वेदी ने सरल ऐप के माध्यम से बूथ समितियों के सत्यापन, बूथ स्तर पर व्हाट्सऐप ग्रुप बनाने और समिति सदस्यों की सही जानकारी अपडेट करने के लिए कहा। कार्यशाला में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत, कार्यक्रम के जिला संयोजक राय सिंह राणा, शकुंतला जगवाण, बीकेटीसी के उपाध्यक्ष विजय कप्रवान, सीमांत क्षेत्र अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट, जिला महामंत्री अरुण चमोली, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमन जमलोकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed