फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Booking done till March 2024 to get married in Triyuginarayan

Rudraprayag News: त्रियुगीनारायण में विवाह करने के लिए मार्च 2024 तक की हो चुकी बुकिंग

Fri, 30 Jun 2023 10:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jun 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
Booking done till March 2024 to get married in Triyuginarayan
शिव-पार्वती की विवाह स्थली में परिणय सूत्र में बंधने का बढ़ रहा क्रेज
विज्ञापन

इस वर्ष अभी तक हो चुकी हैं 50 से अधिक शादियां
फोटो --
गुप्तकाशी। शिव-पार्वती की विवाह स्थली त्रियुगीनारायण में नई पीढ़ी में विवाह करने का क्रेज खूब बढ़ रहा है। इस स्थान पर विवाह के लिए मार्च 2024 तक की बुकिंग मिल चुकी है। जबकि इस वर्ष मकर संक्रांति से अभी तक 50 से अधिक शादियां हो चुकी हैं।
रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर सोनप्रयाग से 13 किमी की दूरी पर स्थित त्रियुगीनारायण में प्रतिवर्ष विवाह आयोजनों की संख्या बढ़ रही है। इस पावन स्थल पर भगवान शिव और पार्वती की विवाह से जुड़े सभी साक्ष्य मौजूद हैं। सप्तवेदी की अखंड ज्योति तीन युगों से जल रही है। इस अखंड ज्योति के दर्शन कर वहां लकड़ी अर्पित करनी होती है। साथ ही मंदिर परिसर के जिस पत्थर पर राजा हिमालय ने अपनी पुत्री पार्वती का कन्यादान किया था वह भी मौजूद है। मंदिर में प्राचीन कुंड भी हैं जिनकी अपनी विशेष महत्ता है। पिछले दो दशक में यहां कई हस्तियां विवाह बंधन में बंध चुकी हैं जिसमें उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत, सीरियल अभिनेत्री कविता कौशिक, निकिता शर्मा, अभिनेता जितेंद्र असेड़ा, आईपीएस अधिकारी अपर्णा गौतम, आईएएस अधिकारी ललित मोहन रयाल, एसडीएम जितेंद्र वर्मा शामिल हैं।
विज्ञापन


शादी के लिए कराना होता है पंजीकरण
त्रियुगीनारायण में विवाह आयोजन के लिए तीर्थ पुरोहित समिति में पंजीकरण कराना होता है, इसके लिए 1100 रुपये शुल्क निर्धारित है। पंजीकरण में दुल्हा-दुल्हन का नाम, पता और विवाह की तिथि का उल्लेख होता है। इसी शुल्क से समिति मंडप में बैठने की व्यवस्था करती है साथ ही कलश भी समिति का होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घोषणा के बाद भी नहीं बना वेडिंग डेस्टिनेशन
प्रदेश सरकार की घोषणा के पांच वर्ष बाद भी त्रियुगीनारायण वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित नहीं हो पाया है। वर्ष 2018 में तत्कालीन सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने त्रियुगीनारायण को उत्तराखंड का वेडिंग डेस्टिनेशन बनाने की घोषणा की थी लेकिन न तो यह वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित हुआ न ही यहां मूलभूत सुविधाएं जुटाई जा सकीं। यही नहीं मंदिर के पुजारियों व तीर्थपुरोहितों के लिए शौचालय तक की सुविधा नहीं है। मंदिर मार्ग की हालत अच्छी नहीं है। त्रियुगीनारायण के लोगों को बुखार की दवा के लिए 13 किमी की दूरी तय कर सोनप्रयाग या फिर 28 किमी दूर फाटा की दौड़ लगानी होती है।




कोट
त्रियुगीनारायण में इस वर्ष मकर संक्रांति से अभी तक 50 से अधिक विवाह हो चुके हैं। मई-जून माह में ही 30 विवाह हुए हैं। वर्ष 2022 में पूरे सीजन में 85 विवाह आयोजन हुए थे। यहां मार्च 2024 तक की शादी की बुकिंग हो चुकी है। - सर्वेश्वानंद सेमवाल, सचिव तीर्थपुरोहित समिति, त्रियुगीनाराययण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed