फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   BKTC president offered prayers at Vishwanath temple

Rudraprayag News: बीकेटीसी अध्यक्ष ने विश्वनाथ मंदिर में की पूजा

Thu, 31 Jul 2025 05:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Thu, 31 Jul 2025 05:21 PM IST
विज्ञापन
BKTC president offered prayers at Vishwanath temple
फोटो
विज्ञापन

कहा-यात्रा मार्ग के विश्राम गृहों में दुरुस्त होंगी व्यवस्थाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी में पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर में यात्री सुविधाओं, विश्राम गृह और कार्यालय का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि केदारनाथ यात्रा पर आने वाले यात्री भी बड़ी संख्या में अन्य मंदिरों में पहुंच रहे हैं जो सुखद है। कहा कि मंदिर समिति बदरी-केदार के साथ ही अन्य अधीनस्थ मंदिरों में भी यात्री सुविधाएं बेहतर बनाने के लिए प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग के साथ ही अन्य स्थानों पर मंदिर समिति के विश्राम गृहों में व्यवस्थाओं को सुधारा जाएगा जिससे यहां अच्छी संख्या में यात्री आ सकें। दोपहर बाद गुप्तकाशी से देहरादून के लिए रवाना होते हुए बीकेटीसी अध्यक्ष ने भैंसारी स्थित बाराही मंदिर का निरीक्षण भी किया। अगस्त्यमुनि में उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट की। इस मौके पर महिला आयोग की उपाध्यक्ष ऐश्वर्या रावत और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर विक्रम सिंह नेगी, दलीप राणा, पंचम नेगी और पूरण सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed