फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   BJP giving inflation and unemployment to the public: Yadav

जनता को महंगाई व बेरोजगारी दे रही भाजपा: यादव

Mon, 15 Mar 2021 11:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
BJP giving inflation and unemployment to the public: Yadav
रुद्रप्रयाग में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव व अन्य पा - फोटो : RUDRAPRYAG
कांग्रेस के उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने यहां आयोजित पत्रकारवार्ता में कहा जनता सरकार के कार्यों से परेशान है। कहा कि अब जनता पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस को सत्ता में लाएगी, इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को अपने स्तर से भी कठिन परिश्रम करना होगा।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने कहा कि सरकार के पास उत्तराखंड के विकास को लेकर कोई विजन नहीं है। जनता महंगाई की मार से परेशान है। वहीं युवा, रोजगार के लिए भटक रहे हैं। इसके उपरांत कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए उन्हें एकजुट होकर कार्य करने को कहा। बैठक में प्रदेश सह प्रभारी राजेश धरमाणी, मनीष खंडूरी, विधायक मनोज रावत, जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक गणेश गोदियाल, वीरेंद्र बुटोला, प्रदीप थपलियाल, लक्ष्मी राणा, नपा अध्यक्ष गीता झिंक्वाण, अंकुर रौथाण, पूर्व काबीना मंत्री मातबर सिंह कंडारी, नरेंद्र बिष्ट, कुलदीप कंडारी, डॉ योगम्बर सिंह नेगी, दीपा देवी आर्य, देवेश्वरी नेगी, देवेंद्र सिंह झिंक्वाण, शैलेंद्र गोस्वामी, सुरेंद्र सकलानी, शशि सेमवाल, रीता पुष्पवाण, संतोष रावत, आलोक नेगी, जसपाल लाल, रमेश टम्टा आदि कई कार्यकर्ता मौजूद थे। दूसरी ओर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक गणेश गोदियाल ने प्रधानमंत्री को सीएम तीरथ सिंह रावत द्वारा भगवान कहने पर आपत्ति जताई है। कहना है कि एक व्यक्ति भगवान नहीं हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed