{"_id":"6b98b60f0f598558d21aba6230deed1e","slug":"bike-accident-one-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक हादसे में एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक हादसे में एक की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला रुद्रप्रयाग
Updated Sat, 20 Feb 2016 07:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर घोलतीर (शिवनंदी) में मोटर साइकिल के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचायतनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
शनिवार को दोपहर बाद करीब 2 बजे जोशीमठ से देहरादून की ओर आ रही मोटर साइकिल (बुलेट) विपरीत दिशा से आ रही बस से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार राजेश थपलियाल (32)पुत्र नारायण दत्त थपलियाल निवासी मझगांव, चकरौता देहरादून की मौके पर मौत हो गई। मृतक लोनिवि जोशीमठ डिवीजन में कार्यरत था। कोतवाली प्रभारी डीएस पंवार मय फोर्स मौके पर पहुंचे। पंचायतनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। पंवार ने बताया कि मोटर साइकिल सवार अचानक स्लिप होने से सड़क पर जा गिरा। इस दौरान विपरीत दिशा से आ रही बस की चपेट में आने से उसकी मौके पर मौत हो गई। हालांकि मोटर साइकिल सवार ने हेलमेट पहना हुआ है। बस चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उससे घटना के बारे में पूछताछ चल रही है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना के बारे में सूचित कर दिया है।