फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Bhupendr bisht first in 100 meter

सौ मीटर में सबसे तेज दौड़े भूपेंद्र बिष्ट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Bhupendr bisht first in 100 meter
रुद्रपुर स्टेडियम में बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भिड़ते खिलाड़ी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में स्टेडियम में जिलास्तरीय एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, बैडमिंटन व क्रास कंट्री दौड़ का शनिवार को आयोजन किया गया। स्टेडियम में सुबह सात बजे शुरू हुई क्रॉस कंट्री में अंडर-12, अंडर-16 व ओपन आयु वर्ग के 122 बालक-बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन उत्तराखंड बैडमिंटन संघ के सचिव पुष्कर राज जैन ने किया। क्रॉस कंट्री में छह-छह स्थान पर आने वाले विजेता खिलाड़ियों को जिलाधिकारी डॉ. नीरज खैरवाल व विधायक राजकुमार ठुकराल ने किट देकर सम्मानित किया। वहां जिला क्रीड़ाधिकारी रशिका सिद्दीकी, रघुवीर विर्क, हरीश राम, राजेंद्र जेठी, गोविंद परिहार, सुरेश बिष्ट, निशांत मेहता, दीपक मेहरा, रजवंत कौर, अल्पना त्यागी, सुधा जोशी, धीरेंद्र जोशी, शरद जोशी, मनोज सिंह आदि थे।
विज्ञापन

क्रॉस कंट्री के विजेता खिलाड़ी
अंडर-12 बालक वर्ग में प्रथम कौशिक कांडपाल, द्वितीय तन्मय शाह और तृतीय स्थान पर निशांत रहे। बालिका वर्ग में प्रथम एश्वर्या, द्वितीय भूमिका अग्रवाल व तृतीय स्थान पर हुमेरा रहीं। अंडर-16 बालक वर्ग में प्रथम शुभम कुमार, द्वितीय साहिल व तृतीय स्थान पर पवन पासवान रहे। बालिका वर्ग में प्रथम सुहानी, द्वितीय सबा व तृतीय स्थान पर अजरा बी रहीं। ओपन बालक वर्ग में प्रथम अंकित भट्ट, द्वितीय शुभम डाबर व तृतीय स्थान पर निशांत सिंह रहे। ओपन बालिका वर्ग में प्रथम संजीता सैनी, द्वितीय निकिता व तृतीय स्थान पर पवनप्रीत रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्सिंग अंडर-16 व 19 में हासिल किए स्वर्ण
अंडर-16 में झनकट के हरप्रीत, रुद्रपुर के शाहबाज खान, काशीपुर के ऋतिक सक्सेना, झनकट के दीपक सिंह, रुद्रपुर के आनंद सिंह, रुद्रपुर के नितेश बिष्ट, झनकट के लोकेंद्र सिंह ने स्वर्ण पदक हासिल किया। अंडर-19 में रुद्रपुर के विष्णु, पंकज कुमार, काशीपुर के दीपांशु, गौरव सैनी, विकास, गौरव ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
एथलेटिक्स प्रतियोगिता के परिणाम
100 मीटर दौड़ में रुद्रपुर छात्रावास के भूपेंद्र बिष्ट, 400 मीटर में स्टेडियम के राहुल बिष्ट, 800 मीटर में छात्रावास के कमल सिंह, 1500 मीटर में रुद्रपुर के गोपाल लमगड़िया ने प्रथम स्थान हासिल किया। गोला फेंक में जसपुर के जसप्रीत सिंह, लंबी कूद में जसपुर के मनीष कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया।

बैडमिंटन प्रतियोगिता के परिणाम
अंडर-16 बालक वर्ग की एकल प्रतियोगिता में रुद्रपुर के मोहक कालरा ने प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि श्रेय कुमार ने द्वितीय व माधव गाबा ने तृतीय स्थान हासिल किया। बालक युगल वर्ग में प्रथम अमर और संजू व द्वितीय स्थान पर तिलक और ललित रहे। ओपन बालिका वर्ग में प्रथम रुद्रपुर की अंकिता व द्वितीय शीला रहीं। युगल वर्ग में प्रथम स्थान पर आस्था व आकांक्षा रहीं। जबकि निर्मलजीत कौर व तन्नु पुंडीर द्वितीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर पन्नव व राहुल और द्वितीय स्थान पर अमन व शान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed