{"_id":"6a58cc78800b91e34b0390e9","slug":"bhiri-parkandi-makkumath-road-turns-into-a-stretch-of-potholes-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-119702-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: गड्ढों में तब्दील हुआ भीरी-परकंडी-मक्कूमठ मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: गड्ढों में तब्दील हुआ भीरी-परकंडी-मक्कूमठ मार्ग
Thu, 16 Jul 2026 05:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Thu, 16 Jul 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। भीरी-परकंडी-मक्कूमठ मार्ग पर जगह-जगह बने गड्ढों के कारण लोगों की आवाजाही मुश्किल हो गई है। पलद्वाड़ी से क्यार्क बैंड तक मार्ग की स्थिति खराब है। यह मार्ग करीब 25 गांवों और आठ हजार से अधिक आबादी की लाइफलाइन है। ग्रामीणों ने जल्द मार्ग के सुधारीकरण की मांग की।
विजयपाल सिंह नेगी, हीरा सिंह भंडारी, अनिल बिष्ट और बंशी लाल ने बताया कि मार्ग पर गड्ढों के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी मार्ग से क्षेत्र के लोग भीरी बाजार पहुंचते हैं लेकिन बदहाल मार्ग के कारण दुर्घटना का खतरा बना रहता है। जिला पंचायत सदस्य प्रीति पुष्पवाण ने जल्द मार्ग दुरुस्त करने की मांग की। वहीं लोनिवि ऊखीमठ के अधिशासी अभियंता राकेश प्रकाश नैथानी ने बताया कि गड्ढों को भरने का काम शुरू कर दिया गया है। मार्ग दुरुस्त करने का काम शीघ्र पूरा कराया जाएगा। संवाद