फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Bhagwati worship started in Rajarajeshwari Devi temple

Rudraprayag News: राजराजेश्वरी देवी मंदिर में भगवती पूजन और महायज्ञ शुरू

Thu, 29 May 2025 07:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Thu, 29 May 2025 07:01 PM IST
विज्ञापन
Bhagwati worship started in Rajarajeshwari Devi temple
फोटो
विज्ञापन

अगस्त्यमुनि। क्यूंजा घाटी के कंडारा गांव में राजराजेश्वरी देवी मंदिर में ग्यारह दिवसीय भगवती पूजन और महायज्ञ वेद मंत्रोच्चार के साथ शुरू हो गया। इस मौके पर गामीणों, प्रवासी और ध्याणियों ने मां भगवती के दर्शन कर परिवार की कुशलता का आशीर्वाद लिया।

बृहस्पतिवार को राजराजेश्वरी देवी मंदिर में पुजारियों ने गायत्री शक्तियों के साथ देवी का आह्वान किया। पूर्वाह्न 11 बजे मां राजराजेश्वरी की डोली पूजा स्थल से रंगेश्वर महादेव मंदिर के लिए रवाना हुई। रंगेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचकर मां भगवती राजराजेश्वरी ने शीश नवाया और ध्यूंला जलस्रोत में स्नान किया। यहां से डोली ग्रामीणों को आशीर्वाद देते हुए अपने मंदिर के यज्ञ मंडप में विराजमान हो गई। इसके बाद यहां ग्यारह दिवसीय महायज्ञ शुरू हुआ। इस मौके पर पुजारी उर्वीदत्त गैरोला, कमलेश्वर प्रसाद गैरोला, सुभाष गैरोला, प्रकाश गैरोला, राजेंद्र प्रसाद गैरोला, भाजपा की पूर्व जिलाध्यक्ष शकुंतला जगवाण, पूर्व ग्राम प्रधान महावीर सिंह नेगी, हर्षमणि गैरोला, महिमानंद गैरोला आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed