{"_id":"5d404eca8ebc3e6cd666ddd6","slug":"better-use-of-doctors-deployed-in-allopathic-homeopathic-and-ayurvedic-rudrapryag-news-drn3146615155","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलोपैथिक, होम्योपैथिक व आयुर्वेदिक में तैनात डाक्टरों का किया जाए बेहतर प्रयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलोपैथिक, होम्योपैथिक व आयुर्वेदिक में तैनात डाक्टरों का किया जाए बेहतर प्रयोग
विज्ञापन
प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रभारी सचिव डा. पंकज कुमार पांडे ने होम्योपैथिक व आयुर्वेद का यात्रियों को पड़ावों पर भी मिले लाभ देने की बात कही। जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विभागीय योजनाओं व केंद्र, राज्य व जिला योजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने जनपद में तैनात एलोपैथिक, होम्योपैथिक और आयुर्वेदिक चिकित्सकों का बेहतर उपयोग करने पर जोर दिया, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।
जिला कार्यालय सभागार में बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी सचिव डा. पांडे ने कहा कि प्रत्येक वर्ष लाखों श्रद्धालु पैदल मार्ग से केदारनाथ की यात्रा करते हैं। ऐसे में धाम से वापस आने वाले शिव भक्तों को पड़ावों पर आयुर्वेदिक विभाग द्वारा चिकित्सा सुविधा के साथ मसाज आदि की सुुविधा दी जानी चाहिए, जिससे कई जरूरतमंदों को लाभ मिलेगा। उन्होंने जनपद में कुपोषण को रोकने के लिए स्वास्थ्य व बाल विकास विभाग को आपसी सहयोग से कार्य करने व समय-समय पर बच्चों व उनके अभिभावकों की काउंसिलिंग करते हुए महत्वपूर्ण जानकारी देने के निर्देश दिए। उन्होंने उद्योग व खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा युवाओं को दिए जा रहे कौशल विकास प्रशिक्षण के साथ मानकानुसार प्रशिक्षण देने को कहा। साथ ही नंदा गौरा योजना के माध्यम से जनपद में बालिका जन्म को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। इसके अलावा उन्होंने राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के किए जा रहे स्वास्थ्य परीक्षण का सत्यापन और आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को उनके कार्यों व कर्तव्यों के अनुरूप बुकलेट देने को कहा। इसके बाद उन्होंने ग्राम पंचायत खांकरा में नैना आजीविका स्वायत्त सहकारिता द्वारा संचालित हिलांस रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया। बैठक में डीएम मंगेश घिल्डियाल, सीडीओ सरदार सिंह चैहान, एपीडी रमेश कुमार, पीई एमएस नेगी, प्रभारी अधिकारी मायादत्त जोशी, सीएमओ डॉ एसके झा आदि मौजूद थे।
.........
मास्टर प्लान से विकसित करें कोटेश्वर अस्पताल: पांडे
रुद्रप्रयाग। प्रभारी सचिव डा. पंकज कुमार पांडे ने कोटेश्वर अस्पताल का निरीक्षण करते हुए वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को अस्पताल को मास्टर प्लान तैयार कर व्यवस्थाओं को बेहतर करने के आदेश दिए। कहा कि आर्किटेक्ट से प्लान तैयार कर, उसी के हिसाब से अस्पताल को विकसित किया जाए। उन्होंने अस्पताल के संचालन के लिए प्रस्तावित धनराशि की स्वीकृति का भरोसा भी दिलाया।