फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Benji got the title of Sanskrit village

Rudraprayag News: बेंजी को मिली संस्कृत ग्राम की उपाधि

Sun, 10 Aug 2025 06:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sun, 10 Aug 2025 06:09 PM IST
विज्ञापन
Benji got the title of Sanskrit village
फोटो
विज्ञापन

विधायक भरत सिंह चौधरी ने फोन से की शंकराचार्य द्वार निर्माण की घोषणा
विधायक भरत सिंह चौधरी ने शंकराचार्य द्वार निर्माण की घोषणा की

संवाद न्यूज एजेंसीअगस्त्यमुनि। ब्लॉक के बेंजी गांव का संस्कृत ग्राम के रूप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल उद्घाटन किया। इस मौके पर विधायक भरत सिंह चौधरी के प्रतिनिधि मुख्य अतिथि अनूप सेमवाल और महंत शिवानंद गिरी महाराज ने संस्कृत ग्राम का उद्घाटन किया। विधायक भरत सिंह ने अनूप सेमवाल के जरिये फोन से लोगों को संबोधित किया। विधायक ने शंकराचार्य द्वार निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि संस्कृत ग्राम की उपाधि मिलना बेंजी गांव ही नहीं पूरे जिले के लिए गौरव की बात है।

बेंजी गांव में आयोजित समारोह में विधायक प्रतिनिधि अनूप सेमवाल ने कहा कि यह उद्घाटन केवल एक सम्मान नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है। महंत शिवानंद गिरी महाराज ने कहा कि संस्कृत केवल भाषा नहीं यह जीवन जीने की कला है। संघ प्रचारक पंकज ने कहा कि संस्कृत में हमारी संपूर्ण सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर समाई हुई है। नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष अरुणा बेंजवाल, ग्राम प्रधान विमला देवी ने भी विचार रखे। संस्कृत शिक्षा सहायक निदेशक मनसाराम मैंदुली ने कहा कि यह वही पवित्र भूमि है जहां जगद्गुरु शंकराचार्य माधवाश्रम महाराज ने जन्म लिया। शंकराचार्य समिति बेंजी के अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद बेंजवाल ने कहा कि हम संकल्प लेते हैं कि संस्कृत को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएंगे। जगदंबा बेंजवाल और दीपक बेंजवाल नम्बा बेंजवाल के संचालन में हुए कार्यक्रम में मनोज नोटियाल, वसुदेव सेमवाल, चंद्र शेखर बेंजवाल, शिव प्रसाद शर्मा, मदन वशिष्ठ, अयोध्या बेंजवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed