फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Ban on wastage of food and use of single use plastic

Rudraprayag News: खाने की बरबादी और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर लगे रोक

Tue, 01 Apr 2025 06:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Tue, 01 Apr 2025 06:42 PM IST
विज्ञापन
Ban on wastage of food and use of single use plastic
हरित चारधाम यात्रा के लिए हुआ कार्यशाला का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। ईट राइट इंडिया अभियान के तहत ‘हरित चारधाम यात्रा के लिए’ खाद्य कारोबारियों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में खाना बनाने में उपयोग होने वाले तेल, खाद्य अपशिष्ट प्रबंधन, खाने की बरबादी और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग में कमी लाने पर चर्चा की गई। साथ ही कुट्टू के आटे में मिलावट की रोकथाम के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

एक होटल में आयोजित कार्यशाला में खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन उपायुक्त और ईट राइट इंडिया के राज्य नोडल जीसी कंंडवाल ने कहा कि यात्राकाल में खाद्य आपूर्ति से जुड़े सभी व्यापारियों को सरकार के दिशा-निर्देशों का अनिवार्य पालन करना चाहिए। किसी भी खाद्य पदार्थ में कोई मिलावट न हो इसके लिए स्वयं भी निगरानी करनी चाहिए और अपने होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट में कर्मचारियों को भी निर्देश देने चाहिए। जिला अभिहित अधिकारी मनोज कुमार सेमवाल ने बताया कि विभाग और प्रशासन की ओर से निरंतर खाद्य कारोबारियों को जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर एसीएमओ डाॅ. आशुतोष, पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध घिल्डियाल, जिला उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री चंद्रमोहन सेमवाल, कोषाध्यक्ष राजेश सिंह नेगी, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमपाल भंडारी सहित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed