भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। ब्लॉक मुख्यालयों व अन्य स्थानों पर प्रगतिशील काश्तकारों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सुनाया गया।
अगस्त्यमुनि में आयोजित समारोह का शुभारंभ करते हुए विधायक भरत सिंह चौधरी ने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर जिलाधिकारी मनुज गोयल ने कहा कि कृषकों की आर्थिकी सुदृढ़ हो सके, इसके लिये जिले में कृषि को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। इस मौके पर 38 हजार किसानों 7 करोड़ 60 लाख की धनराशि अंतरित की गई। उधर, ऊखीमठ में अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र नेगी व जखोली में जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर ने कार्यक्रम में काश्तकारों को संबोधित करते हुए उन्हें विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर चारधाम विकास परिषद के उपाध्यक्ष आचार्य शिव प्रसाद ममगाईं, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, ब्लॉक प्रमुख विजया देवी, नगर पंचायत अध्यक्ष अरुणा बेंजवाल आदि मौजूद थे। ब्यूरो