{"_id":"67a7932673bd66ea9201ac03","slug":"badma-mahotsav-will-be-celebrated-grandly-from-12th-to-14th-rudraprayag-news-c-5-1-drn1019-614743-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: 12 से 14 तक भव्य रूप से मनाया जाएगा बड़मा महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: 12 से 14 तक भव्य रूप से मनाया जाएगा बड़मा महोत्सव
Sat, 08 Feb 2025 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Sat, 08 Feb 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलवाड़ा। जखोली ब्लाॅक के बड़मा पट्टी के दिग्धार में 12 से 14 फरवरी तक होने वाले बड़मा महोत्सव एवं कृषि, पर्यटन औद्योगिक विकास मेला के सफल आयोजन के लिए बैठक आयोजित की गई। मेला समिति के अध्यक्ष विशंबर सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मेले को भव्य रूप देने, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय लोक गायक व अन्य कलाकारों के साथ महिला व युवक मंगल दलों को मंच प्रदान करने पर चर्चा की गई। बैठक में मेला संयोजक बीरेंद्र सिंह बुटोला, पूर्व अपर शिक्षा निदेशक दिनेश गौड़, महादेव मैठाणी, कालीचरण सिंह , प्रदीप रावत, विनोद मैठाणी, बलराम पंवार, किशोर रौथाण, संजय ररावत, डीपी गौड़, मनोज, सुखदेव आदि थे। संवाद