फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Baba Tungnath will visit the villages of Madmaheshwar Valley today

आज से मद्महेश्वर घाटी के गांवों का भ्रमण करेंगे बाबा तुंगनाथ

Tue, 04 Feb 2020 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Baba Tungnath will visit the villages of Madmaheshwar Valley today
तृतीय केदार तुंगनाथ देवता की दिवारा यात्रा चुन्नी गांव में अपने भक्तों की कुशलक्षेम पूछते हुए। - फोटो : RUDRAPRYAG
आज से तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ की दिवारा यात्रा मद्महेश्वर घाटी के गांवों के भ्रमण के लिए प्रस्थान करेंगी। रात्रि प्रवास के लिए यात्रा फाफंज गांव पहुंचेगी। छह माह की यात्रा के बाद महायज्ञ का आयोजन होगा।
विज्ञापन

मंगलवार को चुन्नी गांव में पंच पुरोहितों द्वारा भगवान तृतीय केदार की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। आराध्य को भोग लगाकर आरती उतारी गई। इसके बाद भगवान तुंगनाथ ने गांव का भ्रमण करते हुए घर-घर जाकर भक्तों की कुशलक्षेम पूछी। इस मौके पर ग्रामीणों व ध्याणियों ने देवता के दर्शन कर उन्हें पगड़ी व ताम्रपात्र भेंट करते हुए अपने घर-परिवार की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। इसके बाद समस्त ग्रामवासियों ने आराध्य को सामूहिक अर्घ्य लगाया। यहां से विदा लेते हुए तृतीय केदार की डोली रात्रि प्रवास के लिए मंगोली गांव पहुंचे। जहां पर ग्रामीणों ने ढोल-दमाऊं व पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ भव्य स्वागत किया। मठापति राम प्रसाद मैठाणी व डोली प्रभारी युद्धवीर पुष्पवाण ने बताया कि देवता ने अपने गूठ गांवों के साथ पंचगाईं गांवों का भ्रमण कर दिया है। अब, मद्महेश्वर घाटी और उसके बाद कालीमठ घाटी के गांवों का भ्रमण किया जाना है। इस मौके पर प्रकाश पुरोहित, युद्धवीर सिंह पुष्पवाण, प्रेम सिंह रावत, विजय सिंह रावत, विनोद रावत, इंद्र सिंह बत्र्वाल, राजेंद्र सिंह रावत, प्रकाश शुक्ला, उमेद शुक्ला, रणवीर पुष्पवाण, भगवान सिंह, बालाजी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed