{"_id":"5d93a89b8ebc3e015e1b6b97","slug":"ashok-leyland-will-remain-shutdown-for-14-days-in-the-company-rudrapur-news-hld35888762","type":"story","status":"publish","title_hn":"अशोक लीलैंड कंपनी में रहेगा 14 दिनों का शटडाउन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अशोक लीलैंड कंपनी में रहेगा 14 दिनों का शटडाउन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। अशोक लीलैंड कंपनी में 14 दिनों का शटडाउन रहेगा। अशोक लीलैंड कंपनी ने उपश्रमायुक्त कार्यालय को शटडाउन की सूचना दी है। शटडाउन पांच अक्तूबर से 22 अक्तूबर तक रहेगा।
पंतनगर स्थित अशोक लीलैंड कंपनी में कुछ दिनों से डिमांड न आने पर प्रबंधन ने आगामी पांच अक्तूबर से 22 अक्तूबर तक कंपनी को शटडाउन का निर्णय लिया है। मंगलवार को उपश्रमायुक्त कार्यालय में दिए गए पत्र में कहा गया है कि पांच अक्तूबर से 22 अक्तूबर तक पड़ने वाले तीन रविवार यानी छह अक्तूबर, 13 अक्तूबर, 20 अक्तूबर और इसके साथ ही आठ अक्तूबर दशहरा के दिन सरकारी छुट्टी रहेगी। प्रबंधक द्वारा पत्र में लिखा गया है कि कर्मचारियों को सात दिन का वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ही शेष सात दिन वह कर्मचारियों के साप्ताहिक अवकाश से एडजस्ट करेंगे। सहायक श्रमायुक्त प्रशांत कुमार ने कहा कि कंपनी प्रबंधन की ओर से उन्हें पत्र प्राप्त हुआ है। कंपनी का शटडाउन पांच अक्तूबर से लेकर 22 अक्तूबर यानी 14 दिन तक रहेगा।