फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Artists of Kauthig honored

कौथिग के कलाकारों का किया सम्मानित

Sun, 14 Mar 2021 10:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
Artists of Kauthig honored
केदारघाटी मंडाण सांस्कृतिक ग्रुप एवं राज्य समीक्षा न्यूज के सहयोग से कंडारा गांव में क्यूंजा घाटी प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर आचार्य कृष्णानंद नौटियाल द्वारा वर्ष 1995 में रचित व निर्देशित प्रथम गढ़वाली चक्रव्यूह मंचन में प्रतिभाग करने वाले कलाकारों को सम्मानित किया गया। साथ ही उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में शहीद हुए क्रांतिकारियों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

रविवार को कंडारा गांव में आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि नई दिल्ली उच्च न्यायालय के अधिवक्ता संजय शर्मा दरमोड़ा ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए अभिमन्यु की तरह दृढ़ होने की जरूरत है। इस मौके पर कौथिग-95 (वर्ष 1995 में पहली बार मंचन) में प्रतिभाग करने वाले 50 कलाकारों के साथ ही 22 मेधावियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आचार्य केएन नौटियाल ने कहा कि कंडारा गांव में जल्द महिला चक्रव्यूह मंचन किया जाएगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान ज्योति देवी, केसी गैरोला, डा. पीएस जगवाण, आरसी गैरोला, एसपी गैरोला, जगमोहन आजाद, नरेंद्र सिंह नेगी, संजय चौहान, जेपी बेंजवाल, अंजू भंडारी, कुंलदीप भंडारी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed