फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Anganwadi assistant's service terminated due to wrong affidavit

गलत शपथपत्र देने पर आंगनबाड़ी सहायिका की सेवा समाप्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi assistant's service terminated due to wrong affidavit
रुद्रपुर। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग में गलत तथ्य देकर नौकरी हासिल करने वाली आंगनबाड़ी सहायिका की सेवा समाप्त कर दी गई है। जांच के दौरान आंगनबाड़ी सहायिका ने लिखित में गलती स्वीकार की थी। हालांकि सहायिका से रिकवरी की कार्रवाई नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

दरअसल मार्च 2013 में खेड़ा आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका के पद पर नीलम की नियुक्ति की गई थी। नीलम ने नियुक्ति के समय दिए शपथपत्र में खुद को अविवाहित दर्शाया था लेकिन उसकी शादी फरवरी 2012 में खटीमा निवासी पंचानंद से हो चुकी थी। वर्ष 2012 में नीलम ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज, परिवारवाद और घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया था, जो कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन

मुकदमेबाजी हुई तो पति पंचानंद ने नीलम के खिलाफ झूठे तथ्य देकर नियुक्ति पाने की शिकायत डीएम के साथ ही बाल विकास परियोजना अधिकारी से की थी। नियमानुसार सहायिका पद पर उसी अभ्यर्थी का चयन होता है जो उसी केंद्र या वार्ड की निवासी होती है। हालांकि नीलम के मामले में गलत शपथपत्र देने को आधार बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला डीएम के पास पहुंचा तो उन्होंने डीपीओ को कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। डीपीओ ने बाल विकास परियोजना अधिकारी शहरी क्षेत्र को कार्यवाही के निर्देश दिए थे। सीडीपीओ रमा रावत ने बताया कि जांच में पाया गया कि नियुक्ति के समय नीलम शादीशुदा थी और उसने शपथ पत्र में खुद को अविवाहित बताया था।

जांच में नीलम ने भी लिखित रूप में अपनी गलती स्वीकार की है। इसके बाद नीलम की सेवा 22 अगस्त को समाप्त कर दी गई हैं। कोर्ट के आदेश हैं कि सेवा समाप्त होने के बाद रिकवरी नहीं की जा सकती है, लिहाजा नीलम से रिकवरी नहीं की जाएगी। पंजीकृत डाक से सेवा समाप्त होने का पत्र नीलम को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed