फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   'Angan Milan' program held in Bhatwari

Rudraprayag News: भटवाड़ी में हुआ आंगन मिलन कार्यक्रम

Mon, 05 Oct 2026 06:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Mon, 05 Oct 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
'Angan Milan' program held in Bhatwari
फोटो
विज्ञापन

ऊखीमठ। सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पंचायत के भट्टेश्वर वार्ड के भटवाड़ी गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित 'आंगन मिलन' कार्यक्रम में सात गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, तीन बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। साथ ही दो लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट और 25 किशोरियों को डायरी वितरित करने के साथ विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई।

मुख्य अतिथि केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों को समुदाय से जोड़कर महिलाओं और बच्चों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भटवाड़ी, उदयपुर को प्रशस्तिपत्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पारंपरिक व्यंजन परोसे गए। बाल विकास परियोजना अधिकारी देवेश्वरी कुंवर ने योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमन जमलोकी, मंडल अध्यक्ष हेमलता नौटियाल, सभासद बलवीर सिंह पंवार, भाजपा मंडल अध्यक्ष दलवीर सिंह नेगी, महिला मंगल दल अध्यक्ष संगीता देवी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed