{"_id":"5e5fff228ebc3ec7547cfb47","slug":"almora-and-rudrapur-will-play-final-today-rudrapur-news-hld3761863124","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा और रुद्रपुर के बीच फाइनल आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा और रुद्रपुर के बीच फाइनल आज
विज्ञापन
रुद्रपुर डिग्री कॉलेज में मिनी गोल्फ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती खिलाड़ी।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। कुमाऊं विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयी मिनी गोल्फ महिला और पुरुष प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को एसबीएस पीजी कॉलेज में हुआ। महिला वर्ग में बृहस्पतिवार को सिंगल इवेंट में फाइनल मैच अल्मोड़ा और रुद्रपुर के बीच खेला जाएगा। जबकि पुरुष वर्ग के सिंगल इवेंट में रुद्रपुर और रानीखेत के बीच खेला जाएगा।
क्रीड़ा विभाग कुविवि की ओर से दो दिनी प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि राजकीय महाविद्यालय नैनीडांडा, गढ़वाल के पूर्व प्राचार्य डीडी जोशी, रुद्रपुर के प्राचार्य प्रोफेसर कमल पांडेय ने किया। पहला मैच टीम इवेंट महिला वर्ग में पिथौरागढ़ और नैनीताल के बीच खेला गया। पिथौरागढ़ ने 186 अंक और नैनीताल ने 200 अंक हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। दूसरा मुकाबले रामनगर और रुद्रपुर के बीच खेला गया। रुद्रपुर ने 190 अंक हासिल कर जीत दर्ज की। जबकि टीम इवेंट पुरुष वर्ग में खटीमा व पिथौरागढ़ में 195 अंक व खटीमा ने 206 अंक हासिल करके सेमीफाइनल में जगह बनाई। टीम इवेंट पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल में रानीखेत ने 192 अंक हासिल करके फाइनल में प्रवेश किया। सिंगल इवेंट महिला वर्ग में अल्मोड़ा और हल्द्वानी के बीच सेमीफाइनल मैच खेला गया। अल्मोड़ा ने 22 अंक से जीत दर्ज करके फाइनल में प्रवेश किया। कुमाऊं विवि के क्रीड़ाधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में पीजी कॉलेज पिथौरागढ़, रानीखेत, रामनगर, खटीमा, अल्मोड़ा, नैनीताल, हल्द्वानी महिला कॉलेज और रुद्रपुर से आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। वहां डॉ. मनीषा तिवारी, अनिल सिंह, किशोर भगत, अंकुश रौतेला, डॉ. पीएन तिवारी, डॉ. सरोज वर्मा, अनिता बोरा, लोकेश पांडेय आदि थे।
आज यह मुकाबले खेले जाएंगे
रुद्रपुर। प्रतियोगिता में टीम इवेंट महिला वर्ग का पहला सेमीफाइनल मैच नैनीताल व अल्मोड़ा के बीच खेला जाएगा। दूसरा सेमीफाइनल मैच रुद्रपुर और रानीखेत के मध्य खेला जाएगा। सिंगल इवेंट महिला वर्ग का फाइनल मैच अल्मोड़ा व रुद्रपुर के बीच खेला जाएगा। टीम इवेंट पुरुष वर्ग का फाइनल मैच रुद्रपुर और रानीखेत के बीच खेला जाएगा।