फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Agreement between NH and THDC for tunnel treatment

सुरंग के ट्रीटमेंट को एनएच व टीएचडीसी के बीच हुआ अनुबंध

Tue, 20 Oct 2020 10:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Agreement between NH and THDC for tunnel treatment
केदारनाथ व केदारघाटी को रुद्रप्रयाग व बदरीनाथ हाईवे से जोड़ने के लिए गौरीकुंड हाईवे पर स्थित 68 मीटर सुरंग का दो चरणों में सुधारीकरण किया जाएगा। इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड लोनिवि व टीएचडीसी के बीच अनुबंध हुआ है।
विज्ञापन

सत्तर के दशक के शुरूआती वर्षों में अलकनंदा व मंदाकिनी नदी के संगम के ऊपरी तरफ पहाड़ी को काटकर बनाई गई 68 मीटर सुरंग को टीएचडीसी की देखरेख में ठीक किया जाएगा। एनएच लोनिवि के ईई जितेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पहले चरण में सुरंग का अस्थायी ट्रीटमेंट किया जाएगा, जिसमें लाइनिंग को ध्वस्त किया जाएगा। इसके बाद नई अस्थायी लाइनिंग बनाई जाएगी, जिससे सुरंग में बरसाती पानी का रिसाव नहीं होगा। इसके बाद टीएचडीसी के विशेषज्ञों द्वारा डिजायन तैयार किया जाएगा, जिसके आधार पर स्थायी ट्रीटमेंट होना है। साथ ही सुरंग के दोनों छोर और अंदर लाइटिंग की जाएगी। एनएच के अधिकारियों ने बताया कि यात्रा रुकने के बाद सुरंग का काम शुरू किया जाएगा। इसमें करीब 45 दिन का समय लगेगा और इस दौरान वाहनों का संचालन बाईपास से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed