फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Agastyamuni and Kund-Lwara bypass work resumes on Gaurikund Highway

Rudraprayag News: गौरीकुंड राजमार्ग पर अगस्त्यमुनि व कुंड-ल्वारा बाईपास का कार्य फिर शुरू

Thu, 20 Feb 2025 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Thu, 20 Feb 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Agastyamuni and Kund-Lwara bypass work resumes on Gaurikund Highway

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ व केदारघाटी को जोड़ने वाले रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रस्तावित अगस्त्यमुनि-बेडूबगड़ और कुंड-ल्वारा-गुप्तकाशी बाईपास का निर्माण कार्य फिर से शुरू हो गया है। साथ ही हाईवे पर फाटा के समीप भूस्खलन जोन का अस्थायी ट्रीटमेंट किया जा रहा है। आगामी केदारनाथ यात्रा के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग को अप्रैल तक दुरुस्त कर दिया जाएगा।



केंद्र सरकार की ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत 76 किमी लंबे रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग का बीते छह वर्ष से चौड़ीकरण व सुधारीकरण किया जा रहा है। हाईवे पर यातायात को सरल व सुलभ बनाने के लिए दो बाईपास भी प्रस्तावित किए गए थे, जिसमें 3.5 किमी लंबा अगस्त्यमुनि-बेडूबगड़ और 12 किमी लंबा कुंड-ल्वारा-गुप्तकाशी बाईपास भी शामिल हैं। वर्ष 2019-20 में एनएच की कार्यदायी संस्थाओं के द्वारा दोनों बाईपास का निर्माण कार्य शुरू करते हुए 2022 तक लगभग 70 से 75 फीसदी कार्य कर दिया गया था।
विज्ञापन


बाद में किन्हीं कारणों से दोनों बाईपास का कार्य बंद कर दिया, जो लगभग डेढ़ वर्ष तक बंद रहा। बीते वर्ष के नवंबर में हाईपावर कमेटी से पुन: कार्य शुरू करने की अनुमति के बाद अब, एनएच द्वारा प्राथमिकता से बाईपास के शेष कटान कार्य को शुरू कर दिया गया है। अगस्त्यमुनि-बेडूबगड़ बाईपास के निर्माण से जहां नगर क्षेत्र में जाम की समस्या से निजात मिलेगी, वहीं स्थानीय कारोबार भी प्रभावित नहीं होगा। दूसरी तरफ कुंड-ल्वारा-गुप्तकाशी बाईपास के निर्माण से सेमी-भैंसारी भूधंसाव जोन से हमेशा के लिए निजात मिल जाएगी। साथ ही केदारघाटी के कई अन्य गांव भी एनएच से जुड़ जाएंगे। एनएच के अनुसार, अगले छह माह में बाईपास का शेष कटान कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही पुश्ता निर्माण, सुरक्षा दीवार सहित अन्य कार्य भी साथ-साथ पूरे किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्लाइडिंग जोन में सुरक्षा कार्य शुरू



रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर फाटा के समीप भूस्खलन जोन में सड़क को सुरक्षित रखने के लिए पहले चरण में अस्थायी सुधारीकरण कार्य किया जा रहा है। यहां सड़क के नीचे की तरफ सीढ़ीनुमा गेबिन वॉल बनाई जा रही है, जिससे सड़क को पर्याप्त चौड़ाई मिल सके। साथ ही पहाड़ी से होने वाले भूस्खलन से यातायात कम से कम समय के लिए प्रभावित हो।


इनका कहना है

गौरीकुंड बाईपास पर लंबे समय से प्रस्तावित बाईपास का कार्य पुन: शुरू कर दिया गया है। साथ ही अन्य स्थानों पर जरूरी सुरक्षा कार्य किए जा रहे हैं। फाटा के समीप भूस्खलन जोन पर अभी अस्थायी मरम्मत कार्य किया जा रहा है। बाद में मास्टर प्लान के तहत सुरक्षा कार्य के लिए योजना के तहत कार्य किया जाएगा। - ओंकार पांडे, अधिशासी अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड लोनिवि, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed