फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   After the survey, the road construction action twice

दो बार सर्वे के बाद भी सड़क निर्माण की कार्रवाई नहीं

Fri, 01 Apr 2016 08:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Fri, 01 Apr 2016 08:55 PM IST
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि ब्लाक के चमराड़ा के ग्रामीणों ने गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने की मांग की है। उनका कहना है कि लोनिवि की ओर से दो बार सर्वे करने के बावजूद सड़क निर्माण के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने जल्द ही गांव के लिए सड़क स्वीकृत कर निर्माण शुरू नहीं करने पर 18 अप्रैल को चक्काजाम की चेतावनी दी है। ग्रामीणों ने इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


ग्रामीण भगवती थपलियाल, विश्वेश्वर थपलियाल, रामेश्वरी देवी, नवीन थपलियाल, इंदु, रेखा देवी, सुशीला देवी व लक्ष्मी देवी ने बताया कि पूर्व में लोनिवि की ओर से विजयनगर-तैला-बैड़ा से चमराड़ा तक सड़क निर्माण के लिए दो बार सर्वे किया गया। बावजूद इसके इससे आगे कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब विभाग दूसरी जगह से सड़क निर्माण की योजना बना रहा है, जो उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से मांगी गई सभी औपचारिकताएं ग्रामीणों ने पूरी कर दी गई थी।
विज्ञापन


इसके बाद भी सड़क निर्माण के लिए दूसरी ओर से सर्वे करना ग्रामीणों के साथ धोखा है। उन्होंने कहा कि विभाग ऐसा करता है तो ग्रामीण आंदोलन शुरू करेंगे। उन्होंने जिलाधिकारी से लोनिवि के उचित निर्देश देने की मांग की, जिससे ग्रामीणों को सड़क सुविधा का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed