{"_id":"6ac4d2e991020bfb840dd1a8","slug":"rudraprayag-helicopter-makes-emergency-landing-at-agastyamuni-sports-ground-due-to-bad-weather-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रप्रयाग: मौसम हुआ खराब, अगस्त्यमुनि खेल मैदान में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, छह यात्री थे सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रप्रयाग: मौसम हुआ खराब, अगस्त्यमुनि खेल मैदान में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, छह यात्री थे सवार
Tue, 06 Oct 2026 04:24 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
Published by: Alka Tyagi
Updated Tue, 06 Oct 2026 04:24 PM IST
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग में आज मौसम खराब बना हुआ है। जिसके चलते दोपहर करीब दो बजे एक हेलीकॉप्टर की अगस्त्यमुनि खेल मैदान में इमरजेंसी लैंडिंग की गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, हिमालयन सर्विसेज का हेलीकॉप्टर झाला उत्तरकाशी से सिरसी हेलीपैड की ओर जा रहा था। मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण सुरक्षा की दृष्टि से हेलीकॉप्टर को अगस्त्यमुनि खेल मैदान में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
विज्ञापन
आपदा प्रंबधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि हेलीकॉप्टर में कुल 06 यात्री सवार हैं। सभी यात्री सुरक्षित बताए गए हैं। मौके पर संबंधित टीमें आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन