देहरादून में ट्रिपल मर्डर: रिटायर्ड दंपती व नौकरानी की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने प्लंबर को हिरासत में लिया
देहरादून में आज बदमाशों ने घर में घुसकर दंपती और नौकरानी की हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विस्तार
राजधानी देहरादून में आज बड़ी वारदात हो गई। रायपुर में तीन लोगों की बेरहमी से घर में घुसकर हत्या का मामला सामने आया है। वहीं, पुलिस ने मामले में प्लंबर को हिरासत में लिया है।
देहरादून: बिग बॉस फेम यूट्यूबर अनुराग डोभाल बड़ी मुसीबत में फंसे, तीन साथियों के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार, तपोवन रोड पर विष्णुलोक कॉलोनी में एक प्लंबर ने दंपती और नौकरानी की हत्या कर दी। दंपती के बच्चे बाहर रहते हैं। घटना के वक्त घर में दंपती और नौकरानी ही थे। बताया जा रहा है कि तीनों पर उसने पेचकस से कई वार किए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कोरोनेशन अस्पताल भेजा है। मृतकों की पहचान रमेश कपूर, रजनी कपूर निवासी देहरादून व शीला निवासी दरभंगा बिहार के रूप में हुई है।
हिरासत में लिया आरोपी
पुलिस ने बुजुर्ग जोड़े और एक महिला की हत्या के मामले में आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी प्लंबर का काम करता है और पहले से ही उस बुजुर्ग जोड़े को जानता था। जोड़े ने उसे मंगलवार को प्लंबिंग के काम के लिए अपने घर बुलाया था। काम पूरा होने के बाद आरोपी और बुजुर्ग जोड़े के बीच झगड़ा हो गया, जिसके बाद उसने अकेले ही इन हत्याओं को अंजाम दिया।
#WATCH | Dehradun | Police have taken into custody the accused in connection with the murder of an elderly couple and a woman in the Raipur area of Dehradun. Interrogation of the accused is underway. The accused, who works as a plumber, was previously known to the elderly couple. The couple had called him to their residence on Tuesday for plumbing work. According to preliminary information, after completing the work, a dispute broke out between the accused and the elderly couple, following which he allegedly carried out the killings alone. Dehradun SSP and other senior officials inspected the crime scene and took stock of the situation.
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) October 6, 2026