फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Action will be taken if a false report regarding pothole-free roads is received.

Rudraprayag News: सड़क गड्ढामुक्त होने की गलत रिपोर्ट मिलने पर होगी कार्रवाई

Mon, 05 Oct 2026 06:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Mon, 05 Oct 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken if a false report regarding pothole-free roads is received.
गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप ने केदारनाथ यात्रा की एसओपी की समीक्षा की
विज्ञापन

भीड़ प्रबंधन के लिए विशेषज्ञ की तैनाती, स्पर्श दर्शन व्यवस्था बेहतर करने के दिए निर्देश
फोटो

संवाद न्यूज एजेंसी

रुद्रप्रयाग। गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप ने केदारनाथ यात्रा की एसओपी की समीक्षा की और अधिकारियों को 15 अक्तूबर तक जिले की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि सड़क गड्ढामुक्त होने की गलत रिपोर्ट मिलने और मौके पर गड्ढे पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
गढ़वाल आयुक्त की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में हुई बैठक में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने केदारनाथ यात्रा के दौरान भीड़ प्रबंधन, सुगम दर्शन, पार्किंग भरने पर अन्य जिलों से समन्वय, इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर और होल्डिंग एरिया की कार्ययोजना की जानकारी दी। इस दौरान गढ़वाल आयुक्त ने संचार व्यवस्था मजबूत करने और होल्डिंग एरिया में डिस्प्ले बोर्ड के माध्यम से यात्रियों को जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थायी होल्डिंग सेंटर विकसित करने पर भी जोर दिया। उन्होंने भीड़ प्रबंधन के लिए विशेषज्ञ की तैनाती, स्पर्श दर्शन व्यवस्था बेहतर करने तथा वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग यात्रियों को हेलिकॉप्टर सेवा में प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने धाम में जमा कूड़े को नीचे लाकर वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाने, त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य पदार्थों की नियमित जांच करने, दवा की बिक्री और गुणवत्ता की नियमित जांच करने, अवैध शस्त्र लाइसेंस के खिलाफ कार्रवाई, मुख्यमंत्री घोषणाओं से जुड़े कार्यों में तेजी और राजस्व उपनिरीक्षकों व राजस्व निरीक्षकों को प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। आयुक्त ने वर्ष 2025 और पूर्व की आपदाओं से जुड़े कार्यों की हर 15 दिन में समीक्षा करने, प्रभावित लोगों को समय पर राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


गढ़वाल आयुक्त ने सुनीं समस्याएं, एक टीबी मरीज लिया गोद
रुद्रप्रयाग। गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप ने जिला कार्यालय सभागार में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान सड़क, पेयजल, बिजली और मुआवजे से जुड़ीं 33 शिकायतें एवं मांगें रखीं जिनमें से 13 का मौके पर निस्तारण किया गया। वहीं दो मामलों में जरूरतमंदों को जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान भगत सिंह चौहान ने जवाड़ी पार्क में सुरक्षात्मक कार्य कराने, पेयजल लाइन सुचारु करने, गढ़तरा नाला की सुनीता देवी ने नाप भूमि को खाता-खतौनी में दर्ज कराने, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गणेश तिवारी ने देवली भणीग्राम के मुख्य मार्ग की स्थिति सुधारने, नगर पालिका अध्यक्ष संतोष रावत ने जिला चिकित्सालय में विशेषज्ञ चिकित्सकों के रिक्त पद भरने की मांग की। गढ़वाल आयुक्त ने सभी शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। आयुक्त ने सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा की और शिकायतकर्ताओं से फोन पर बात कर प्रगति जानी। उन्होंने आंशिक रूप से बंद किए गए मामलों को दोबारा देखने और शिकायतों का पूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत आयुक्त आनंद स्वरूप ने एक टीबी मरीज को गोद लिया और उसके उपचार और पोषण के लिए धनराशि उपलब्ध कराई। इस दौरान जिलाधिकारी विशाल मिश्रा, पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर, उप वन संरक्षक विनीत कुमार, सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed