{"_id":"c8a823437592c6a1664d189ac95da449","slug":"accident-3-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो वाहन हादसों में तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो वाहन हादसों में तीन की मौत
घनसाली (टिहरी)/ रुद्रप्रयाग
Updated Thu, 03 Dec 2015 08:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून से घनसाली आ रही एक कार असेना के पास दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को पीएचसी पिलखी में भर्ती कराया गया है। वहीं रुद्रप्रयाग में भटवाड़ीसैंण के समीप एक वाहन के नदी में गिरने से एक की मौत हो गई है।
बृहस्पतिवार को कार सवार देहरादून से घनसाली जा रहे थे। इस दौरान साढ़े तीन बजे असेना के पास विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक को साइट देने के चक्कर में कार पांच सौ मीटर नीचे झील के पास गिर गई। इससे कार में सवार दाताराम उनियाल (34) पुत्र मायाराम उनियाल और राकेश उनियाल (36) पुत्र दर्शन लाल उनियाल निवासी डांडा धर्मपुर देहरादून की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शेखर चौधरी पुत्र सावन सिंह निवासी लक्कड़घाट श्यामपुर और सुनील सिलमाना पुत्र मनमोहन निवासी डांडा धर्मपुर देहरादून घायल हो गए। उन्हें 108 सेवा की मदद से पीएचसी पिलखी पहुुंचाया गया। चिकित्सा प्रभारी डा. श्याम विजय ने बताया कि घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है। थानाध्यक्ष किशन टम्टा ने बताया कि मृतकों के परिजनों के आने के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
रुद्रप्रयाग। बृहस्पतिवार अपराह्न 2.30 बजे वाहन रुद्रप्रयाग से सुमाड़ी (तिलवाड़ा) की ओर जा रहा था। इस दौरान भटवाड़ीसैंण के समीप चढ़ाई में वाहन अनियंत्रित होकर नीचे नदी में गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, आपदा प्रबंधन, प्रशासन व स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल नरेंद्र बहुगुणा निवासी श्रीनगर को ऊपर लाए। उसे उपचार के लिए 108 सेवा के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उसे उपचार के लिए बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर कर दिया गया है। नरेंद्र बहुगुणा ऊर्जा निगम में जेई के पद पर परीक्षण खंड में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
वहीं घटना में चालक शैलेंद्र सिंह (18 वर्ष) पुत्र सज्जन सिंह निवासी ग्राम जलेठा पट्टी चलणस्यूं तहसील श्रीनगर की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन ऊर्जा निगम में अनुबंधित था। उप जिलाधिकारी सदर सीएस चौहान ने बताया कि अभी दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।