{"_id":"14-78434","slug":"Rudraprayag-78434-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ में कैबिनेट का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ में कैबिनेट का स्वागत
Rudraprayag
Updated Sat, 18 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
रुद्र्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में कैबिनेट बैठक करने के सरकार के फैसले का तीर्थ पुरोहित समाज ने स्वागत किया है। उनका कहना है कि धाम में मुख्यमंत्री हरीश रावत से मुलाकात कर तीर्थ पुरोहितों की समस्याओं को प्रमुखता से रखा जाएगा।
दिवली भणिग्राम के क्षेत्र पंचायत सदस्य गणेश तिवारी और लमगौंडी के सुबोध बगवाड़ी का कहना है कि पिछले साल आए केदारनाथ जलप्रलय में तीर्थ पुरोहितों को सबसे अधिक नुकसान उठाना पड़ा। आपदा में जहां कई लोग मारे गए, वहीं धाम में उनके लॉज-धर्मशाला बाढ़ में बह गए। आपदा के कारण युवा वर्ग बेरोजगार हो गया। सरकार ने केदारनाथ धाम में कैबिनेट बैठक करने का फैसला लेकर क्षेत्रवासियों को राहत दिलाई है। जब धाम में बैठक होगी, निश्चित तौर पर तीर्थ पुरोहितों की समस्या को गंभीरता से लेंगे। उन्होंने बताया कि युवा तीर्थ पुरोहित सीएम से मिलकर केदारपुरी को पूर्व के स्थान पर बसाने की मांग करेगा।