{"_id":"14-78315","slug":"Rudraprayag-78315-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी की मौत के मामले की हो सीबाईआई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी की मौत के मामले की हो सीबाईआई जांच
Rudraprayag
Updated Wed, 15 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। आपदा पीड़ित मृतक व्यापारी ओमप्रकाश उनियाल के परिवार को आर्थिक सहायता, आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और राहत राशि वितरण में धांधली की सीबीआई जांच की मांग को लेकर भाजपाइयों और मृतक के परिजनों ने सांसद बीसी खंडूड़ी से गुहार लगाई।
सांकरी के ग्राम प्रधान राय सिंह, गुप्तकाशी के मदन मोहन अग्रवाल, मृतक की पत्नी रीना देवी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डा. अनुसूया प्रसाद किमोठी, फाटा के व्यापार संघ अध्यक्ष दिनेश उनियाल, गौरीकुंड के कुलानंद गोस्वामी, कमल रावत और सविता समेत अन्य लोगों ने जिला भ्रमण में आए खंडूड़ी को बताया कि व्यापारी की आत्महत्या मामले में पुलिस ने सिर्फ परिजनों के बयान लिए हैं। नामजद लोगाें से पूछताछ नहीं की जा रही है। राजनीतिक दबाव में पुलिस निष्पक्ष जांच नहीं कर रही है।
उन्होंने कहा कि संयुक्त व्यापार संघ की रिपोर्ट में प्रभावित व्यापारियों को वितरित मुआवजे की जांच करने वाले राजस्व कर्मी स्वयं फर्जीवाडे़ में शामिल थे। ऐसे में इस मामले की सीबीआई से जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि केदारनाथ से रुद्रप्रयाग तक के व्यापार संघ के प्रतिनिधियों को शामिल कर नए संयुक्त व्यापार संघ का गठन कर नए सिरे से मुआवजा देने की भी मांग की।