फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   धाम में दौड़ रहे निम के वाहन

धाम में दौड़ रहे निम के वाहन

Sat, 11 Oct 2014 05:33 AM IST
Rudraprayag
Rudraprayag Updated Sat, 11 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
केदारनाथ। जिस काम के लिए कोई सरकारी निर्माण एजेंसी दस बार सोचती है, नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) उत्तरकाशी ने उसे थोड़े से ही समय में पूरा कर दिखाया। केदारनाथ धाम तक भले ही सड़क का निर्माण नहीं हो पाया हो, लेकिन निम के वाहन धाम में सरपट दौड़ रहे हैं। एक्सवेटर कम लोडर और रोलर धाम में खुदाई और भरान में लगे हैं।
विज्ञापन

मशीनों की सहायता से काम करते हुए निम ने रामबाड़ा से केदारनाथ पुल तक पक्के मार्ग का निर्माण कर दिया है। दो हेलीपैड बनाने के बाद विशालकाय एमआई-26 हेलीकाप्टर के उतरने के लिए हेलीपैड का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन

गत वर्ष आए केदारनाथ जलप्रलय में रामबाड़ा से गरुड ़चट्टी तक पैदल मार्ग ध्वस्त हो गया था। तब निम को नए मार्ग के निर्माण का जिम्मा दिया गया। काम जल्दी हो, इसके लिए निम पहाड़ी उबड़-खाबड़ स्थानों पर चलने वाली एटीवी (आल टरेन व्हिकल) लाया। इसमें निर्माण सामग्री ढोई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद निम को धाम में बाढ़ सुरक्षा कार्य, हेलीपैड निर्माण और दुकान निर्माण का कार्य भी दे दिया गया। इसके लिए निम ने पैदल मार्ग से ही पांच एटीवी, एक ट्रैक्टर, एक एक्सवेटर कम लोडर और दो रोलर पहुंचाए।
मौजूदा समय में स्थिति यह है कि धाम में निम के वाहन दौड़ रहे हैं। किसी वाहन में माल ढोया जा रहा है, तो किसी से खुदाई हो रही है। तो किसी से जमीन समतल की जा रही है। धाम में निम ने वाहनों के रखने के लिए गैराज बना दिया है।


मशीनों से बचा समय
निम के सहयोगी अरुण तिवारी और योगेंद्र राणा ने बताया कि मशीनों के प्रयोग से काफी समय बचा है। कई काम बिना मशीन के बहुत ही मुश्किल थे। मशीनों की वजह से विशालयकाय हेलीपैड का निर्माण तेजी से हो रहा है। बडे़ पत्थरों को उठाने के लिए बड़ी एक्सवेटर कम लोडर मंगवाया गया है। पार्ट्स खोलकर इसको भी पैदल मार्ग से केदारनाथ पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed