{"_id":"14-60273","slug":"Rudraprayag-60273-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रणसूर्या ने हासिल की टाप मेरिट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रणसूर्या ने हासिल की टाप मेरिट
Rudraprayag
Updated Fri, 15 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। ख्रीष्ट ज्योति पब्लिक स्कूल में अध्ययनरत प्रणसूर्या भट्ट ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल कक्षा छठवीं की प्रवेश परीक्षा में टॉप मेरिट प्राप्त की है। प्रणसूर्या की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन और परिजनाें ने खुशी जताई है। प्रणसूर्या के पिता शिव प्रसाद भट्ट उत्तराखंड ग्रामीण बैंक चंद्रनगर में शाखा प्रबंधक के पद पर तैनात हैं। वे मूलरूप से गुनाऊं के रहने वाले हैं। उन्हाेंने अपने पुत्र की इस उपलब्धि पर हर्ष जताते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाआें में उत्तीर्ण होने से बच्चाें में आत्मविश्वास बढ़ता है।
विज्ञापन