{"_id":"14-53220","slug":"Rudraprayag-53220-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनशनकारियों की सेहत गिरी, नहीं हुआ परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनशनकारियों की सेहत गिरी, नहीं हुआ परीक्षण
Rudraprayag
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जिले में विशिष्ट बीटीसी के पदाें में बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर टीईटी उत्तीर्ण प्रशिक्षित बेरोजगाराें का आमरण अनशन 18वें दिन भी जारी रहा। सात दिनों से अनशन पर बैठे आनंद सिंह नेगी और सूर्यप्रकाश कमजोरी महसूस कर रहे हैं। हैरत की बात तो यह है कि अनशनकारियों के स्वस्थ्य परीक्षण कराना तक प्रशासन ने उचित नहीं समझा। सोमवार को होने वाली कैबिनेट बैठक पर भी बेरोजगाराें की निगाहें टिकी हुई है। बेरोजगाराें का कहना है कि शिक्षा मंत्री ने इस मुद्दे को कैबिनेट नोट में शामिल करने का आश्वासन दिया था। धरना स्थल पर बेरोजगारों की बैठक अध्यक्ष अरुण सेमवाल की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान सांसद सतपाल महाराज ने दूरभाष से बेरोजगारों से वार्ता की। महाराज ने बताया कि उन्हाेंने स्टेट काउंसिलिंग संबंधी मांग शिक्षा मंत्री के सम्मुख रख दी है। जिस पर उन्होंने भी सहमति जताई है। कहा गया कि शिक्षा मंत्री के लिखित आश्वासन के बाद ही बेरोजगार आमरण अनशन समाप्त करेंगे। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और सीपीएम नेता गंगाधर नौटियाल ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर बेरोजगाराें को अपना समर्थन दिया। बैठक में राजेश भट्ट, मनोहर सेमवाल, गोपाल नेगी, बसंत, प्रकाश, बलवीर सिंह, महेंद्र नौटियाल, सपना, पूजा, लता, सरिता, पूनम और ममता नौटियाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन