{"_id":"14-53219","slug":"Rudraprayag-53219-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षित बोले,चुनाव में नेता करते हैं उनका इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षित बोले,चुनाव में नेता करते हैं उनका इस्तेमाल
Rudraprayag
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। बीपीएड/बीएड प्रशिक्षित बेरोजगारों ने प्रदेश सरकार पर युवा वर्ग को भ्रमित करने का आरोप लगाया है। कहा कि बेरोजगारों को रोजगार देने के बजाय उनको बेरोजगारी भत्ता का लालीपाप थमाया जा रहा हैं।
अगस्त्यमुनि में हुई बैठक में बीपीएड संघ के अध्यक्ष कालीचरण रावत ने कहा कि बेरोजगार चुनाव लड़ने वाले नेताओं के चुनावी वादों के मतलब के हैं। चुनाव जीतने के बाद नेता इन्हीं बेरोजगारों से नजरें चुराते हैं। बेरोजगारी से प्रशिक्षितों के समक्ष रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत व्यायाम शिक्षकों (बीपीएड) के स्वीकृत 13 हजार 500 पदों पर सरकार चुप्पी साधे है।
बैठक में प्रशिक्षितों ने रमसा के अंर्तगत उच्चीकृत विद्यालयों में बीपीएड प्रशिक्षितों के लिए पद सृजित करने की मांग की। संघ ने सीईओ कार्यालय में चल रहे टीईटी उत्तीर्ण प्रशिक्षितों के अंादोलन को समर्थन दिया है। बेरोजगारों ने बीपीएड और अन्य प्रशिक्षितों के रोजगार के लिए ठोस नीति न बनने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस अवसर चंद्रशेखर पड़ताली, रमेश, राजवर्धन, नरेंद्र रावत, पंकज, दर्शन, अरविंद,राजमोहन, सुरेंद्र, जयेंद्र पंवार और सत्य प्रसाद आदि उपस्थित थे।