{"_id":"14-53152","slug":"Rudraprayag-53152-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात का वाहन खाई में गिरा, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारात का वाहन खाई में गिरा, तीन की मौत
Rudraprayag
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। शुक्रवार रात बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बारात के वाहन के खाई में गिरने से चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। राजकीय पालीटेक्निक रतूड़ा के पास हुई इस दुर्घटना में वाहन 200 मीटर नीचे खाई में जा गिरा। इस दुर्घटना में पांच किशोर घायल हो गए हैं। तीन घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में चालक समेत आठ लोग सवार थे। हादसे के शिकार बाराती चमोली के जिले के निवासी हैं।
यह दुर्घटना रात को नौ बजे करीब हुई। बारात का वाहन अगस्त्यमुनि से चमोली जिले के सिंद्रवाणी गांव वापस लौट रहा था। हादसे की जानकारी वाहन से छिटके 17 वर्षीय आशीष नेगी ने समीप ही ढाबे में खाना खा रहे लोेगों को दी। दुर्घटनाग्रस्त वाहन सड़क किनारे बीआरओ द्वारा बनाए गए पिलरों को तोड़ता हुआ खाई में लुढ़का। हादसे की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस, फायर बिग्रेड और सीडीओ पीसी तिवारी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सड़क पर लाया गया। घायलों को 108 वाहन, पुलिस और लोकल वाहनों से जिला अस्पताल उपचार हेतु भेजा गया। तीन घायलों की चोटों को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। इससे पहले, घायलों को खाई से निकालने में पुलिस को दो घंटे लग गए। दुर्घटना में घायल यात्रियों की उम्र 14 से 17 वर्ष के बीच है। वहीं मृतक 27 से 30 वर्ष के बीच हैं।
मृतकों की सूची
ड्राइवर गणेश पुत्र स्व. हरेंद्र सिंह चौधरी उम्र 27 वर्ष निवासी सिंद्रवाणी
फोटोग्राफर सूरी नेगी पुत्र भीम सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी दुगोड़ी कांडई
विक्रम पुत्र रघुनाथ सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी दुगोड़ी कांडई
रेफर घायलों की सूची
प्रवीण नेगी पुत्र किशोर नेगी उम्र 16 वर्ष निवासी सिंद्रवाणी
देवेंद्र पुत्र रविंद्र उम्र 14 वर्ष, निवासी सिंद्रवाणी
नवल पुत्र केशर नेगी उम्र 16 वर्ष, निवासी सिंद्रवाणी
सामान्य घायल
आशीष नेगी पुत्र जालम सिंह उम्र 17 वर्ष, निवासी सिंद्रवाणी
सौरभ पुत्र कुंदन सिंह उम्र 14 वर्ष, निवासी, सिंद्रवाणी
इनसेट---
विक्रम और सुरेंद्र की मौत पर मायूसी
गोपेश्वर। जिला मुख्यालय के समीप दोगड़ी कांडई गांव के विक्रम सिंह और सुरेंद्र सिंह की मौत पर यहां दिन भर मायूसी छाई रही। फोटोग्राफी के पेशे से जुडे़ इन दोनों युवकों की शनिवार को रुदप्रयाग के रतूड़ा गांव के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। विक्रम फोटोग्राफी कर जैसे-तैसे अपने घर का भरण-पोषण कर रहा था। वह अपने पीछे माता-पिता, बीबी और दो बच्चों को छोड़ गया है। शनिवार को विक्रम व सुरेंद्र का चमोली में अलकनंदा नदी के किनारे अंतिम संस्कार किया गया। दोगड़ी कांडई के महानंद बिष्ट ने बताया कि विक्रम गांव में सबसे मिलनसार और मेहनती था। वहीं, सुरेंद्र की मौत पर उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। डेढ़ वर्ष पूर्व उसके भाई की अकाल मौत हो गई थी।