{"_id":"5bed9f05bdec22699e087ccd","slug":"91542299397-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण में सुस्ती पर ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर होगी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण में सुस्ती पर ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर होगी दर्ज
Updated Thu, 15 Nov 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
ऊखीमठ। मनसूना-जुगासू-उनियाणा और निर्माणधीन राउलेंक-जग्गी बगवान मोटर मार्ग के धीमे निर्माण पर जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दोनों मार्गों की बदहाली पर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों पर नाराजगी जताई। साथ ही निर्माण के लिए नए टेंडर के निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार को डीएम ने 27 किमी ऊखीमठ-उनियाणा-रांसी मोटर मार्ग का निरीक्षण किया। मार्ग पर कई किमी तक उखड़ा डामर और बिना मानकों के तहत की गई कटिंग पर नाराजगी जताते हुए पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को मौके पर फटकार लगाई। उन्होंने 15 दिन के भीतर मार्ग सुधार के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम ने निर्माणाधीन चार किमी राउलेंक-जग्गी-बगवान का निरीक्षण करते हुए सुस्त गति से हो रहे कार्य पर नाराजगी जताई। इस दौरान मार्ग पर हुए अभी तक के कार्य को मानकों के अनुकूल नहीं पाया। उन्होंने लोक निर्माण के अधिकारियों को ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ब्लैक लिस्ट करने की निर्देश दिए। डीएम ने मार्ग के निर्माण के लिए नई निविदा आमंत्रित करने को भी कहा। इस मौके पर एसडीएम गोपाल सिंह चौहान, तहसीलदार जयवीर राम बधाणी, डॉ. गोपाल सजवाण, एई संदीप सेमवाल आदि मौजूद थे।