{"_id":"5b6b24024f1c1bde6d8b6eaa","slug":"91533748226-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 दिन बाद भी नहीं खुल सका जाबरी-जयंकड़ी मोटर मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 दिन बाद भी नहीं खुल सका जाबरी-जयंकड़ी मोटर मार्ग
Updated Wed, 08 Aug 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। मौसम में सुधार के बाद भी जनपद में 11 संपर्क मोटर मार्ग बंद पड़े हैं। इनमें से जाबरी-जयकंडी सड़क बीते 24 दिन से अवरुद्ध है। मार्गों के बाधित होने से क्षेत्रीय गांवों में राशन, सब्जी व जरूरी सामग्री की सप्लाई ठप पड़ी है। साथ ही ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को मीलों पैदल नापना पड़ रहा है।
जखोली ब्लाक के पूर्वी बांगर के 8 ग्राम पंचायतों को जोड़ने वाला छेनागाड़-बक्सीर मोटर मार्ग बीते पांच दिन से बंद पड़ा है। यहां ग्रामीण 5 से 6 किमी पैदल नाप रहे हैं। ग्राम प्रधान नवीन सेमवाल, उमेद सिंह आदि ने बताया कि छेनागाड़ गदेरा का जलस्तर बढ़ने से सड़क बह गई है। साथ ही कई जगहों पर पुस्ते ध्वस्त हो गए हैं। मार्ग के अवरुद्ध होने से बक्सीर, डांगी, भुनालगांव, खोड़ आदि गांवों का ब्लाक मुख्यालय से संपर्क कट चुका है। इधर, धनपुर पट्टी के सात गांवों को जोड़ने वाला रैंतोली-जसोली मार्ग भी बंद है, जिस कारण ग्रामीण 5 से 7 किमी पैदल नापकर रुद्रप्रयाग पहुंच रहे हैं। इसके अलावा जैली-मरगांव-तैला, सिरांई-नंदवाणगांव-भटवाड़ी, तिलवाड़ा-बावई, जाबरी-जयकंडी, लमगौंडी-देवलीभणिग्राम, ऊखीमठ-मनसूना-राउंलेक, तुनेटा-भणंगा और छेनागाड़-उच्छोला मोटर मार्ग बरसात से बंद पड़े हुए हैं। इधर, नोडल अधिकारी लोनिवि प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता इंद्रजीत बोस ने बताया कि मार्गों पर यातायात बहाल करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। कई मार्गों पर भूस्खलन जोन सक्रिय होने के कारण दिक्कत हो रही है।