फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   कभी भी बड़े खतरे का कारण बन सकता है बेलणी का मोटर पुल

कभी भी बड़े खतरे का कारण बन सकता है बेलणी का मोटर पुल

Sun, 01 Apr 2018 10:44 PM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
कभी भी बड़े खतरे का कारण बन सकता है बेलणी का मोटर पुल
रुद्रप्रयाग। तल्लानागपुर, केदारघाटी और केदारनाथ सहित जखोली ब्लाक को रुद्रप्रयाग से जोड़ने वाला बेलणी पुल कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। 60 वर्ष से अधिक पुराने इस पुल की कई वर्षों से मरम्मत तक नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में मंदाकिनी नदी पर बने बेलणी पुल पर आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। इस पुल से दो तरफा सैकड़ों वाहन गुजर रहे हैं। ऐसे में इस पर क्षमता से अधिक भार पड़ रहा है। पुल के निचले हिस्से के गार्डर जंग से खराब हो गए हैं। उत्तराखंड बनने से पूर्व इस पुल पर यातायात संचालन के लिए दोनों तरफ एक-एक गार्ड तैनात रहता था। तब, एक समय में पुल से एक ही वाहन गुजरता था, लेकिन आज, यहां पुल पर आए दिन वाहनों की लंबी कतार आम बात हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शासन, प्रशासन को कई बार अवगत कराने पर भी सुध नहीं ली जा रही है। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर अन्य मोटर पुलों की स्थिति भी दयनीय बनी हुई है। ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर घोलतीर में तल्लानागपुर के कोठगी, भटवाड़ी, छिनका, मदोला, निरवाली, धारकोट, कोटी, क्वीली, कुरझण आदि गांवों को जोड़ने के लिए अलकनंदा नदी पर बना झूला पुल देखरेख के अभाव में जर्जर हो चुका है। पुल के कई नट निकल चुके हैं, जिससे यह काफी तिरछा हो गया है। ऐसे में यहां कभी भी कोई हादसा हो सकता है। ग्राम प्रधान सविता भंडारी, बीरेंद्र सिंह नेगी, मनोज कंडारी, सत्यपाल सिंह नेगी, राकेश राणा आदि का कहना है कि पुल की मरम्मत को लेकर बीडीसी व तहसील दिवस में कई बार अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन लोक निर्माण विभाग द्वारा मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन


वर्षों से हो रहा पुलों का इंतजार
जून 2013 की आपदा में बहे आठ झूला पुलों में मात्र तीन का ही निर्माण हो पाया है। विजयनगर, चंद्रापुरी पुल का निर्माण पौने पांच वर्ष में भी पूरा नहीं हो पाया है। वहीं, स्यासूं, रेल, और विद्यापीठ में पुल का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। इधर, गंगतल में चाका, बडोली सहित सिलगढ़ पट्टी के गांवों को गौरीकुंड हाईवे से जोड़ने के लिए एक वर्ष पूर्व बने पुल के दोनों तरफ एप्रोच मार्ग नहीं बन पाया है। यही स्थिति भीरी-परकंडी-कंडारा मार्ग पर भी बनी है। यहां वर्ष 2015 से पुल का कार्य ठप है। डेस्क स्लैब के अभाव में वाहन गदेरे से होकर गुजर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका कहना है --
विजयनगर में पुल का निर्माण मई माह तक पूरा कर दिया जाएगा। गंगतल में एप्रोच मार्ग के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। घोलतीर झूला पुल की मरम्मत के लिए बजट की कमी बनी हुई है।
- इंद्रजीत बोस, अधिशासी अभियंता लोनिवि रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed