फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   शिक्षा को रोचक व सरल बनाने में विज्ञान की अहम भूमिका : पुरोहित

शिक्षा को रोचक व सरल बनाने में विज्ञान की अहम भूमिका : पुरोहित

Fri, 30 Mar 2018 10:48 PM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा को रोचक व सरल बनाने में विज्ञान की अहम भूमिका : पुरोहित
रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि ब्लाक के राजकीय जूनियर हाईस्कूल कोटी-मदोला में विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने पोस्टर, बैनर व स्लोगन के माध्यम से विज्ञान से संबंधित जानकारियां प्रदर्शित की। बताया गया कि किस प्रकार शिक्षा को रोचक बनाने में विज्ञान की अहम भूमिका है। े
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता केएन पुरोहित व डा. विनोद यादव ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर उन्होंने कहा गया कि वैज्ञानिक पद्धति से शिक्षा को रोचक बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही विकास कार्यों को भी नया आयाम मिलेगा। उन्होंने बच्चों के विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए शिक्षकों से पठन-पाठन को प्रयोगात्मक बनाने की अपील भी की। विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्याम लाल भारती ने विद्यालय की प्रगति आख्या प्रस्तुत की। जबकि शिक्षिका लक्ष्मी शाह के निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने योगाभ्यास का प्रदर्शन किया। वहीं, शिक्षिका मनोरमा पुरोहित के निर्देशन में सरस्वती वंदना के साथ स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। विज्ञान मेला में पर्यावरण संरक्षण, मौसम परिवर्तन, जल संरक्षण, वनाग्नि से दूषित होता पर्यावरण संबंधित मॉडल प्रदर्शित किए गए। कार्यक्रम में पूर्व प्रधानाचार्य भगवान सिंह पंवार, ग्राम प्रधान वीरेंद्र सिंह नेगी, सामाजिक कार्यकर्ता सत्यपाल सिंह नेगी, कैप्टन कुंवर सिंह नेगी सहित अन्य अभिभावक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed