फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   15 अप्रैल तक प्रथम चरण के पुनर्निर्माण कार्य पूरे करें विभाग : कमिश्नर

15 अप्रैल तक प्रथम चरण के पुनर्निर्माण कार्य पूरे करें विभाग : कमिश्नर

Tue, 20 Mar 2018 10:12 PM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
15 अप्रैल तक प्रथम चरण के पुनर्निर्माण कार्य पूरे करें विभाग : कमिश्नर
रुद्रप्रयाग। गढ़वाल आयुक्त दिलीप जावलकर ने केदारनाथ में पहले चरण के पुनर्निर्माण कार्यों को 15 अप्रैल तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जलसंस्थान, डीडीएमए (लोनिवि) और ऊर्जा निगम के अधिकारियों को त्वरित गति से कार्य करते हुए जरूरी उपकरण उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन

केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों और आगामी यात्रा तैयारियों की समीक्षा बैठक में गढ़वाल आयुक्त जावलकर ने कहा कि चारधाम यात्रा में देश विदेश से आए श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सके, इसके लिए सभी विभागों को तत्परता से कार्य करना होगा। उन्होंने केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण के तहत संगम से मंदिर मार्ग, मंदिर परिसर और चबुतरे के लिए जरूरी 40 हजार पत्थरों को समय पर तैयार कर बिछाने के लिए कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए। कमिश्नर ने लोनिवि को प्रतिदिन अपेक्षानुसार पत्थर तैयार करने के लिए एज व ब्लाक कटर मशीनों की संख्या बढ़ाने को भी कहा। ऊर्जा निगम व जलसंस्थान को वैकल्पिक व्यवस्था रखने और लोनिवि को चारधाम यात्रा के तहत टिहरी-घनसाली-तिलवाडा, मयाली-गुप्तकाशी, बासवाडा-मोहनखाल मोटर मार्ग के रख-रखाव व उचित सुरक्षा प्रबंध के निर्देश दिए। कहा कि वे 15 अप्रैल के बाद किसी भी तिथि पर यात्रा तैयारियों का जायजा लेंगे। तब, तक विभाग अपनी तैयारियां पूरी कर लें। इस मौके पर सीएमओ डा. सरोज नैथानी ने बताया कि यात्राकाल में 6-सिग्मा हेल्थ केयर दिल्ली के 15 चिकित्सक श्रद्धालुओं को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे। इस मौके पर डीएम मंगेश घिल्डियाल, सीडीओ डीआर जोशी, अधीक्षण अभियंता मुकेश परमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed