फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   कांग्रेस शासन में संचालित योजनाओं को बंद कर रही सरकार: पटवाल

कांग्रेस शासन में संचालित योजनाओं को बंद कर रही सरकार: पटवाल

Tue, 20 Mar 2018 10:12 PM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस शासन में संचालित योजनाओं को बंद कर रही सरकार: पटवाल
रुद्रप्रयाग। कांग्रेस के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक संदीप कुमार पटवाल ने भाजपा सरकार पर कांग्रेस शासन में संचालित योजनाओं को बंद करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूरी तरह से विफल रहा।
विज्ञापन

यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में पटवाल ने कहा कि आमजन में सरकार के प्रति रोष है। केंद्र व राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों से विकास पूरी तरह से ठप होकर रह गया है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की ओर से गरीब व अनुसूचित जाति के युवाओं के लिए जो योजनाएं बनाई गई थी, वह भाजपा शासन में बंद की जा रही है। उन्होंने पार्टीजनों से आगामी निकाय चुनाव और 2019 पंचायत व लोस चुनाव को लेकर भी जरूरी निर्देश दिए। बताया कि आने वाले दिनों में ब्लाक व जनपदवार कार्यकर्ताओं के साथ तैयारियों की समीक्षा कर रणनीति बनाई जाएगी। इस मौके पर माधो सिह नेगी, अशोक चौधरी, बंटी जगवाण, चंद्रकांत गैरोला, हरेंद्र कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed