{"_id":"5a96e4654f1c1b28428b7ed4","slug":"91519838309-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी यूकेडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी यूकेडी
Updated Wed, 28 Feb 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। उत्तराखंड क्रांति दल आगामी निकाय चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारेगा। पार्टीजनों ने कहा कि यूपी के किसी भी भू-भाग को उत्तराखंड में शामिल करने का पुरजोर विरोध किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद नौटियाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी निकाय चुनाव में नगर पालिका रुद्रप्रयाग सहित नगर पंचायत तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि और ऊखीमठ में अध्यक्ष और सभासद के पदों पर उम्मीदवार उतारे जाएंगे। नौटियाल ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव तैयारियों में जुटने को कहा। वक्ताओं ने प्रदेश सरकार से गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग की। इस मौके पर उत्तराखंड राज्य आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले नंदन सिंह रावत के निधन पर शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में अवतार सिंह राणा, गंगाधर सेमवाल, बालेश्वर डंगवाल, सूरत सिंह झिक्वांण, जसपाल सिंह जगवाण और योगंबर लाल आदि मौजूद थे।